{"_id":"695690a05f1e4fdea80ecd45","slug":"the-society-guard-was-beaten-for-refusing-entry-noida-news-c-1-noi1095-3797235-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रवेश देने से मना करने पर सोसाइटी गार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रवेश देने से मना करने पर सोसाइटी गार्ड को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश देने से मना करने पर सोसाइटी गार्ड को पीटा
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, परिचित से मिलने पहुंचा था युवक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शताब्दी रेल विहार सोसाइटी में जबरन प्रवेश कर रहे युवक को गार्ड ने रोका तो मारपीट शुरू कर दी। मामला सेक्टर-62 का है, जहां बुधवार को सोसाइटी में घुसने वाला युवक अपने परिचितों से मिलने पहुंचा था। गार्ड के रोकने पर युवक ने विवाद शुरू कर दिया।
मारपीट में गार्ड घायल हो गया। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-62 स्थित सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने बताया कि गार्ड के रूप में तैनात सुखवीर मूलरूप से इटावा का रहने वाला है। रोजाना की तरह सुखवीर बुधवार को नाइट ड्यूटी कर रहा था। इस बीच सोसाइटी के गेट पर एक युवक आकर प्रवेश करने लगा। गार्ड ने युवक को रोका तो कहासुनी शुरू हो गई। इतने में युवक ने सोसाइटी में रहने वाले दो और लोगों को फोन करके बुलाया। आरोप है कि युवक ने सुखवीर को जमकर पीटा। मौके पर तैनात अन्य गार्डों ने रोकने का भी प्रयास किया। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अमित ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।