फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The shuttering of the building under construction fell on the house and car

Noida News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग मकान व कार पर गिरी

Tue, 02 May 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The shuttering of the building under construction fell on the house and car
दो मकानों और कार पर गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग, दो घायल
विज्ञापन


- सेक्टर-64 में हादसे के बाद दो घंटे तक यातायात रहा बाधित

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सोमवार दोपहर आई आंधी और बारिश के दौरान सेक्टर-64 में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शटरिंग दो मकानों और कार पर गिर गई। तेज आवाज के साथ शटरिंग गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद सेक्टर-64 में करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली फेज-3 स्थित सेक्टर-64 के ए-118 में 14 मंजिली इमारत का निर्माण हो रहा है। इमारत में शटरिंग लगाकर लेंटर और अन्य काम हो रहे हैं। सोमवार दोपहर को आई आंधी व बारिश के बीच इमारत के बाहर की तरफ सेक्टर-64 मेन रोड की ओर की लगी शटरिंग भरभरा कर नीचे गिर गई। शटरिंग का बड़ा हिस्सा सड़क की दूसरी तरफ बने दो मकानों और कार पर गिर गया। हादसे में सौरभ और विजय घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बचाव अभियान चलाते हुए दो घायल लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को बारिश के बीच शटरिंग गिरने के बाद करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर डायवर्जन किया गया। सेक्टर-70 की तरफ से आने वाले वाहन को मामूरा बिजली घर से बायीं तरफ डायवर्ट कर दिया गया था। रास्ते से जाने वाले वाहनों को मामूरा से दायीं तरफ डायवर्ट कर सेक्टर-63 की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



काम रुके होने की वजह से नहीं हुआ बड़ा हादसा
या
अगर काम चलता रहता तो हो सकता था बड़ा हादसा
भारी बारिश के कारण इमारत के बाहरी भाग का काम रुका हुआ था। अगर शटरिंग पर चढ़कर मजदूर काम कर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि शटरिंग का बेस अच्छा नहीं था। वहीं बारिश के दौरान सड़क पर गाड़ियों की संख्या भी कम थी। इस कारण केवल एक कार हादसे की शिकार हुई।



करीब दो घंटे तक यातायात रहा बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed