फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The shooters had taken shelter in Delhi after the murder of the crew member.

Noida News: क्रू मेंबर की हत्या के बाद शूटरों ने दिल्ली में ली थी शरण

Wed, 24 Jan 2024 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The shooters had taken shelter in Delhi after the murder of the crew member.
क्रू मेंबर की हत्या के बाद शूटरों ने दिल्ली में ली थी शरण
विज्ञापन


पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लॉरेंस गैंग के बदमाश रडार पर

स्क्रैप माफिया रवि काना और लॉरेंस विश्नोई गैंग के बीच साठगांठ की भी जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एयर इंडिया के क्रू सदस्य और गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरजमान की हत्या के बाद बाइक सवार तीनों शूटरों ने दिल्ली में शरण ली थी। पुलिस ने अब तक चार सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि नोएडा में वारदात के बाद शूटर पहले से तय दिल्ली के ठिकाने पर पहुंचे थे। नोएडा पुलिस इस ठिकाने का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि शूटर अपने आका लॉरेंस विश्नोई के खासमखास के पास पहुंचे थे। पुलिस स्क्रैप माफिया रवि काना और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बीच साठगांठ को लेकर भी जांच में जुटी हुई है।
सूरज की हत्या के बाद पहले नोएडा पुलिस ने साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक आरोपी प्रवेश से अदावत रखने वाले गैंगस्टर कपिल मान का भाई भी है। इसके बाद पुलिस ने दावा किया था कि सूरज की हत्या प्रवेश-कपिल मान के बीच गैंगवार में हुई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी दो शूटरों अब्दुल कादिर व कुलदीप को गिरफ्तार कर नोएडा की हत्या में शामिल होने का दावा किया और बताया गया कि दोनों गिरफ्तार शूटर लॉरेंस विश्नोई गिरोह के हैं, हालांकि नोएडा पुलिस ने अब तक इन दोनों शूटरों की तस्दीक नहीं की है।
विज्ञापन


नोएडा पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से पता चला है कि इस घटना में तीन शूटर शामिल थे। तीनों एक ही बाइक से आए थे और बाइक चलाने वाला शूटर हेलमेट पहना हुआ था। वारदात के बाद तीनों नोएडा सेक्टर-104 से होते हुए दिल्ली में दाखिल हुए और आरके पुरम की तरफ गए हैं। इसके अलावा भी कई अन्य अहम सुराग नोएडा पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस के रडार पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के बदमाश हैं और उनके नोएडा कनेक्शन की जांच की जा रही है। लॉरेंस गैंग का दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों में खासा प्रभाव रहा है, हालांकि नोएडा अब तक इससे अछूता था लेकिन अब क्रू सदस्य की हत्या के बाद नोएडा में भी इस गैंग को सक्रिय होने के रूप में देखा जा रहा है।


---

लॉरेंस और रवि काना कनेक्शन की जांच

सूरजमान की हत्या मामले की जांच के दौरान पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई व स्क्रैप माफिया रवि काना के बीच संबंध होने का भी पता चला है। पुलिस गैंगवार के साथ ही हत्या को अंजाम देने के समय और स्थान को लेकर भी पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि रवि काना पर पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद गैंगवार से साथ-साथ नोएडा पुलिस को परेशान करने लिए भी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। रवि काना लॉरैंस गैंग की आर्थिक मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed