फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The shine of Diwali was spoiled due to traffic jam

Noida News: दिवाली की चमक को लगी जाम की नजर, छूटे पसीने

Fri, 17 Oct 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
The shine of Diwali was spoiled due to traffic jam
- पूर्वी दिल्ली की सड़क पर रेंगते नजर आए वाहन, फंसे रहे हजारों लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिवाली की चमक से बाजार तो जरूर खिलखिला रहा है, लेकिन खरीदारी करने आए ग्राहकों को जाम परेशान कर रहा है। लोगों का दावा है कि 20-25 मिनट का रास्ता तय करने में उन्हें घंटों लग रहे हैं। गाड़ियां सड़क पर रेंगते हुए नजर आ रही हैं। सुहावने मौसम में भी लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों का कहना है कि जाम में खड़े-खड़े उनके पसीने छूट रहे हैं।
ऐसे में गांधी नगर मार्केट, महिला कॉलोनी मार्केट, गीता कॉलोनी मार्केट, रघुवरपुरा मार्केट, नत्थू कॉलोनी मार्केट, मंडोली मार्केट और लक्ष्मी नगर मार्केट सहित अन्य जगहों पर खरीदारी करने आए ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिलने से वह सड़कों पर ही अपने वाहन खड़े कर रहे हैं, जिसकी वजह से बाजार में भीषण जाम लग रहा है। इसके अलावा मार्केट के आसपास रेहड़ी-पटरी वालों, ई-रिक्शा चालकों और ऑटो चालकों का कब्जा भी यातायात प्रभावित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

--
हाथ से बनी सामग्री की अधिक मांग
कारोबारियों ने बताया कि इस दीपावली पर बाजारों में खरीदारी का रुख बदला हुआ दिख रहा है। ग्राहक आत्मनिर्भर भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राहक इस बार स्वदेशी सामानों को अधिक तरजीह दे रहे हैं। लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर सामान की फरोख्त कर रहे हैं। विदेशी उत्पादों के बजाय स्थानीय कारीगरों के बनाए हुए उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनमें पारंपरिक और हस्तनिर्मित मिट्टी के दीयों, लड़ी (लाइट), सजावटी सामान, और अन्य घरेलू साज-सज्जा की वस्तुओं की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ऑफलाइन खरीदारी को मिल रही वरीयता
त्योहारी सीजन में इस बार ग्राहकों का रुझान ऑनलाइन खरीदारी से हटकर एक बार फिर ऑफलाइन बाजारों की ओर लौट आया है। कारोबारियों का दावा है कि ग्राहक अब डिजिटल स्क्रीन के बजाय दुकान पर आकर सामान खरीदने को वरीयता दे रहे हैं, जिससे बाजारों में पुरानी रौनक लौट आई है। वह अपनी आंखों से सामान की गुणवत्ता जांच रहे हैं, और मोल-भाव कर पारंपरिक खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। वह मिठाइयों और उपहारों के साथ-साथ सूखे मेवे, काजू, किशमिश, अखरोट, पिस्ता और बादाम खरीद रहे हैं। इसके अलावा धनतेरस को ध्यान में रखते हुए लोग सोना, चांदी, तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, कपड़ों के मामले में भी स्वदेशी की झलक दिख रही है।

--
लोगों से बातचीत:

बाजारों में इस बार खूब रौनक है। लोग स्वदेशी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में व्यापारी खूब खुश हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों को जाम में परेशान होना पड़ रहा है। -

- प्रवीण गुप्ता, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ सुभाष रोड बड़ा बाजार।
--
लोग चांदी, पीतल, तांबा और स्टील के बर्तन खरीद रहे हैं। स्वदेशी सामानों की मांगों से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। ग्राहक दूर-दराज के क्षेत्रों से आ रहे हैं, लेकिन जाम की वजह से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। -
- प्रदीप अरोड़ा, कारोबारी, नत्थू कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article