{"_id":"68c8410f0787cc6ec90e7577","slug":"the-service-road-from-tigdi-rotary-to-char-murti-chowk-noida-news-c-23-1-lko1064-75254-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तिगड़ी रोटरी से चार मूर्ति चौक तक की सर्विस रोड होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तिगड़ी रोटरी से चार मूर्ति चौक तक की सर्विस रोड होगी दुरुस्त
विज्ञापन
- ग्रेनो प्राधिकरण ने मरम्मतीकरण और चौड़ीकरण की बनाई योजना, ट्रैफिक होगा सुगम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए जहां अंडरपास को जल्दी शुरू किया जाएगा। वहीं, लोगों को राहत देने के लिए इससे पहले चार मूर्ति चौक से तिगड़ी रोटरी के बीच सर्विस रोड को भी बनाया जाएगा। सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश के बाद अब प्राधिकरण सर्विस रोड को चौड़ी करने का काम शुरू करेगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि चार मूर्ति चौक से तिगड़ी रोटरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए सर्विस रोड को 5.50 मीटर के स्थान पर 10.50 मीटर तक इसे चौड़ा किया जाना है। सर्विस रोड बनने से यहां वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो जाएगी। वहीं, चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होने पर चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या यहां पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अंडरपास के निर्माण के चलते अभी ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है।
इससे गौड़ सिटी वन के पास स्थित सर्विस रोड पर बनी पुलिया संकरी होने के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है। इस पुलिया को भी जल्द ही चौड़ा किया जाएगा। पुलिया के चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो गया है। एसीईओ ने पिछले दिनों गौड़ सिटी और उसके आसपास के इलाके का निरीक्षण कर यहां ट्रैफिक को सुगम बनाने की कार्ययोजना पर काम शुरू कराया था। यहां मौजूदा सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल भरने का काम जहां शुरू कराया गया। वहीं, चार मूर्ति चौक से तिगड़ी गोलचक्कर के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड को सुधारने का काम भी शुरू कराया जा रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -