{"_id":"68c9d234364d08fa0c078334","slug":"the-series-of-prayers-continued-throughout-the-day-during-urs-na-news-c-13-1-lko1028-1388199-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उर्स में दिन भर चला दुआओं का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उर्स में दिन भर चला दुआओं का सिलसिला
Wed, 17 Sep 2025 02:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
माल एवेन्यू स्थित हजरत ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां दरगाह पर परंपरागत चादर पेश कर
लखनऊ। हजरत ख्वाजा नबी रजा शाह दादा मियां का 118वें पांच दिवसीय सालाना उर्स के दूसरे दिन मंगलवार को दिन भर दुआओं का सिलसिला चला। शाम को दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा मोहम्मद शबाहत हसन शाह की अगुवाई में दरगाह पर परंपरागत सरकारी चादर पेश की गई। इस दौरान उन्होंने मुल्क और राजधानी में अमन व खुशहाली की दुआ कराई।
मॉल एवेन्यू स्थित हजरत ख्वाजा नबी रजा शाह दादा मियां के उर्स में सुबह कुरानख्वानी की नूरानी महफिल हुई। इसमें सदर बाजार के मदरसों के बच्चाें ने शामिल होकर कुरान की तिलावत की। दारुल उलूम शाहे रजा के अध्यापक अनवर जहांगीरी ने सामूहिक दुआ कराई। रात में ईशा की नमाज के बाद दरगाह के सज्जादानशीन की अध्यक्षता में हल्क ए जिक्र का आयोजन हुआ। इसमें दादा मियां के मुरीदों ने खुदा का जिक्र किया। इसके बाद आयोजित महफिले समा में कव्वालों ने देर रात तक नाअत व मनकबत का नजराना पेश किया। दरगाह के सज्जादानशीन शबाहत हसन शाह ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे दरगाह पर सेमिनार होगा। इसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रोफेसर डाॅ. वाहिद नजीर खिताब करेंगे।