{"_id":"61bcb29992c7782db131f180","slug":"the-security-personnel-opened-fire-after-cutting-the-cake-on-the-bonnet-of-the-car-noida-news-noi621881252","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के बोनट पर केक काटकर सुरक्षाकर्मियों ने चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के बोनट पर केक काटकर सुरक्षाकर्मियों ने चलाईं गोलियां
विज्ञापन
बिसरख थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान गोली चलाकर खुशी मनाते युवक। अमर उजाला
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के मुख्य गेट पर बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे कार के बोनट पर जन्मदिन का केक काटकर सुरक्षाकर्मियों के हवा में गोलियां चला दीं। गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। वहीं, पार्टी में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन इलामारन जी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बोनट पर केक काटकर सुरक्षाकर्मी लाइसेंसी हथियार से हवा में गोली चलाते दिख रहे हैं। इसकी जांच की गई तो पता चला कि वीडियो बिसरख कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के मुख्य गेट का है। यहां देर रात कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। बोनट पर सात केक रखे थे। पार्टी में कई लोग शामिल थे। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों समेत चार युवक दिख रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षाकर्मी औरेया निवासी संजय व बदायूं निवासी बादाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू
एडीसीपी ने बताया कि दोनों सुरक्षाकर्मियों के लाइसेंसी हथियार जब्त करने के बाद लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य युवकों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। लोगों में दहशत है। उनका कहना था कि ग्रेनो वेस्ट में हाईराइज सोसाइटियां हैं। जिस तरह से गोलियां चलाई गईं, उससे लग रहा है कि आरोपी नशे में थे।