फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The route of 30 new buses could not be decided

Noida News: दो माह में भी तय नहीं हो सका 30 नई बसों का रूट

Tue, 19 Aug 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
The route of 30 new buses could not be decided
-दो माह पहले आईं थीं, परिवहन विभाग की लापरवाही से यात्री हलकान
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नोएडा डिपो को 30 नई बसें मिल चुकी हैं। लेकिन इन बसों के लिए रूटों का निर्धारण अभी तक नही हो सका है। बता दें, नई बसों को आए हुए करीब दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, बावजूद रूट निर्धारण नही हो सका। ऐसे में यात्रियों के लिए भी कशमकश की स्थिति बनी हुई है।

सेक्टर 35 स्थित मोरना डिपो के एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया, जून माह में मोरना डिपो को कुल 30 बसें मिली थीं। शुरूआत में कुछ संभावित रूट तय किए गए थे, उन पर नई बसों को दौड़ाने की योजना थी। हालांकि इसके पहले इन ट्रायल मोड पर रखते हुए यह आंकलन करना था कि किन रूटों पर बसों का आवागमन डिपो को लाभ पहुंचाएं, जहां से अधिक यात्री मिल सकें। उन्होंने बताया, हाल ही में रक्षाबंधन समेत कई बड़े त्योहार पड़े थे। इसके चलते बसों को निर्धारित रूटों पर ट्रायल के लिए न भेजकर उन्हें अतिरिक्त फेरों के लिए लगा दिया गया। ऐसे में यह कार्य अभी तक उसी स्थिति में है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अगले एक महीने के अंतराल में रूटों का निर्धारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
इन रूटों पर चलाने का है प्लान
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार अधिकतर नए वाहनों को देश की राजधानी से जोड़ते हुए आस पास के सभी शहरों और पर्यटन क्षेत्रों को भी नोएडा से सीधा जोड़ने के लिए रूट तैयार किया गया था, जो नई दिल्ली होते हुए हरिद्वार के कई पर्यटन स्थलों तक भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed