फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Roorkee team will arrive on Wednesday.

Noida News: बुधवार को आएगी रुड़की की टीम, फिर लगेगी मंदिर में रेलिंग

Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The Roorkee team will arrive on Wednesday.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में लगातार बढ़ती जा रही भीड़ से परेशान श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को मंदिर का आंतरिक निरीक्षण करने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम आ रही है। टीम के सर्वे के बाद मंदिर में रेलिंग लगाई जाएगी। रेलिंग लगभग फाइनल हो गई है। टीम के सर्वे के बाद रेलिंग लगने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में भीड़ एक बड़ा मुद्दा है। कमेटी अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। आईआईटी रुड़की की टीम मंदिर की अंदर की व्यवस्थाओं को देखेगी और भीड़ प्रबंधन के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं और मंदिर में रेलिंग व्यवस्था कैसे कर सकते हैं, इस बात पर मंथन करेगी। उनका सर्वे पूरा होने के बाद जैसे ही रिपोर्ट कमेटी के अध्यक्ष के पास जाएगी तो 19 नवंबर को मीटिंंग में उस पर चर्चा होगी और फिर रिपोर्ट के हिसाब से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कमेटी केवल श्रद्धालुओं के हित में कार्य करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed