फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Role of Youth is Crucial in Building a Developed India: Akhtar

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : अख्तर

Sun, 24 May 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The Role of Youth is Crucial in Building a Developed India: Akhtar
-राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने किया युवाओं से संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने कहा कि विकसित और खुशहाल भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है और शिक्षा ही तरक्की का सबसे बड़ा माध्यम है।
शनिवार को नूंह दौरे के दौरान उन्होंने लघु सचिवालय सभागार और स्थानीय सर्किट हाउस में युवाओं, शिक्षाविदों तथा अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि मेवात का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। मुस्लिम समुदाय की आबादी अधिक होने के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों की संख्या कम है, इसलिए समाज को आगे आकर अधिक शिक्षण संस्थान स्थापित करने चाहिए। उन्होंने युवाओं से दीनी और दुनियावी दोनों तरह की शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि दीनी तालीम इंसान को बेहतर बनाती है, जबकि आधुनिक शिक्षा तरक्की और खुशहाली का रास्ता खोलती है।
विज्ञापन


शाहिद अख्तर ने युवाओं से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं, सर सैयद अहमद खान और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने साबित किया कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त रहने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने अधिक पौधारोपण की अपील की। इस अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम कंवर आदित्य विक्रम, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed