{"_id":"6ae4ab78575159339b0a59a1","slug":"the-roar-of-f-4-cars-will-echo-at-the-buddh-international-circuit-starting-today-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12066-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आज से गूंजेगी एफ-4 कारों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आज से गूंजेगी एफ-4 कारों की रफ्तार
विज्ञापन
31 अक्तूबर और एक नवंबर को इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के चौथे राउंड की प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट एक बार फिर रफ्तार के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। यहां शनिवार और रविवार को एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप की रेस आयोजित होगी। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के चौथे राउंड के तहत होने वाली प्रतियोगिता के लिए सर्किट में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, इस बार आम दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
करीब 5.125 किलोमीटर लंबे बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर इससे पहले फॉर्मूला-1 इंडियन ग्रां प्री और वर्ष 2023 में मोटो जीपी रेस आयोजित हो चुकी है। अब इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के जरिए यहां एक बार फिर मोटर रेसिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता का पांचवां राउंड 28 और 29 नवंबर को इसी सर्किट पर आयोजित किया जाएगा।
एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप एफआईए से प्रमाणित सिंगल-सीटर रेसिंग प्रतियोगिता है। इसे मोटरस्पोर्ट्स में करियर बनाने वाले उभरते ड्राइवरों के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। इसके माध्यम से देश में रेसिंग को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। इंडियन रेसिंग फेस्टिवल का ग्रैंड फिनाले नवी मुंबई के 3.69 किमी लंबे स्ट्रीट सर्किट पर होगा।