{"_id":"69247149baaa793b7202d502","slug":"the-road-from-rabupura-to-medical-device-is-in-bad-condition-noida-news-c-491-1-gnd1001-1653-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रबूपुरा से मेडिकल डिवाइस जाने वाला मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रबूपुरा से मेडिकल डिवाइस जाने वाला मार्ग बदहाल
विज्ञापन
खोदाई और जर्जर सड़क से आवागमन प्रभावित, दोपहिया चालकों की बढ़ीं मुश्किलें
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। रबूपुरा से मेडिकल डिवाइस जाने वाला मार्ग जर्जर होने के कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के एक ओर हुई खोदाई के चलते मार्ग संकरा हो गया है, जिससे वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
लंबे समय से खराब सड़क पर स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं, वहीं गड्ढों के कारण दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं और रात के समय चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि मेडिकल डिवाइस को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।