फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The responsibility of explaining the Agneepath scheme to the youth given to the ex-servicemen

पूर्व सैनिकों को दी युवाओं को अग्निपथ योजना समझाने की जिम्मेदारी

Sun, 19 Jun 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of explaining the Agneepath scheme to the youth given to the ex-servicemen
ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में अग्निपथ योजना के संबंध में पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में युवाओं को योजना के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बैठक आयोजित की थी। इसमें पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अग्निपथ योजना बच्चों, सेना और राष्ट्र के गौरव के भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा है कि देश के गौरव में उनका योगदान रहा है। अग्निपथ योजना पर सभी प्रतिनिधि बच्चों के लिए रोल मॉडल के रूप में काम कर सकते हैं। पूर्व सैनिक अपने-अपने क्षेत्र में युवाओं को अग्निपथ योजना के संबंध में विस्तार से युवाओं को जानकारी दें, ताकि भ्रांतियां दूर हो सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि सेना को और अधिक स्मार्ट बनाने व युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर देने के मकसद से अग्निपथ योजना शुरू की गई है। युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। वह 4 साल के लिए फौज में नहीं जा रहे हैं, बल्कि किसी कॉलेज में पढ़ने जा रहे हैं। इससे उनका व्यापक स्तर पर स्किल डेवलपमेंट संभव होगा। उन्हें रोजगार के हर क्षेत्र में अवसर प्रदान होंगे। इन सभी बातों के संबंध में पूर्व सैनिक युवाओं को अच्छे से बता सकते हैं। बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा समिति, पूर्व सैनिक विकास समिति जेवर, पूर्व सैनिक कल्याण समिति जेवर, एनईएक्ससीसी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। सभी ने योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए गांव-गांव बैठक करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के खिलाफ आप ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं को ठगने वाली है। वहीं पार्टी की उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि सरकार का यह तर्क भारतीय सेना और सैनिकों दोनों के साथ विश्वासघात करता है। इस मौके पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, जिला प्रभारी ओमवीर पहलवान, संजय चेची, मुकेश प्रधान, कैलाश शर्मा, राहुल सेठ, अनिल चेची, विवेक शर्मा, अरुण नागर, प्रीति उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, सौरभ कुमार, अमित यादव, अजब सिंह, ऋतिक अवाना, राजेश उपाध्याय समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed