फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   the reply of RTI does not come after 7 months

सात महीने बाद भी नहीं दिया आरटीआई का जवाब

Sun, 12 Jul 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
the reply of RTI does not come after 7 months
सात महीने बाद भी नहीं दिया आरटीआई का जवाब
विज्ञापन

पुन्हाना। जिले में आरटीआई कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने ग्राम पंचायत जलालपुर-फिरोजपुर से खर्च का ब्यौरा मांगा था। सात महीने बीतने के बाद भी अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। जवाब न मिलने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने जन सूचना आयोग में इसकी अपील की है।

गांव जलालपुर-फिरोजपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता जफरूदीन पुत्र रति मोहम्मद ने बताया कि उनकी पंचायत में 7 फरवरी 2016 से 8 नवंबर 2019 तक एक करोड 63 लाख 75 हजार 606 रुपये पंचायत फंड में आए हैं। इसके अलावा पंचायत में कहां-कहां से कितना फंड आया और जो पैसा पंचायत में आया है उसको कहां-कहां खर्च किया, इस बारे उसने 1 जनवरी को खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी नगीना कार्यालय में आरटीआई लगाई थी। उसके बाद उसने 4 मार्च को प्रथम अपील खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नगीना को लगाई। इसके बाद 19 मार्च को डीसी नूंह कार्यालय में द्वितीय अपील दायर की। जब कोई जवाब नहीं आया तो 13 मई को तृतीय अपील राज्य सूचना आयोग हरियाणा से की। उन्होंने बताया कि अभी तक उसके द्वारा मांगी गई किसी भी जानकारी का कोई जवाब नहीं दिया गया है बल्कि 13 जून को ग्राम पंचायत जलालपुर-फिरोजपुर और 17 जून को खड विकास एंव पंचायत अधिकारी नगीना द्वारा भेजे गए प़त्र में उससे आरटीआई का जवाब देने पर फोटो स्टेट आदि आने वाले खर्चे के नाम पर 5000 रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

वर्जन-
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभी तक फोटो स्टेट आदि पर आने वाले खर्चे के पैसे जमा नहीं किए हैं। जैसे ही वह पैसे जमा कर देंगे उनको जवाब दे दिया जाएगा।
- महेंद्र, सरपंच, ज्लालपुर-फिरोजपुर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed