{"_id":"64c81468e0b0155310096e0c","slug":"the-relatives-of-sachin-seema-are-preparing-to-meet-the-police-officers-grnoida-news-c-23-1-noi1091-14061-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सचिन सीमा के परिजन कर रहे पुलिस अधिकारियों से मिलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सचिन सीमा के परिजन कर रहे पुलिस अधिकारियों से मिलने की तैयारी
विज्ञापन
अजब प्रेम की गजब कहानी...
सचिन-सीमा को मिला फिल्म में काम करने का प्रस्ताव
- काम पर नहीं जाने से परेशान परिजन कर रहे पुलिस अधिकारियों से मिलने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सचिन और सीमा के परिजन आर्थिक संकट का हवाला देकर काम करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने दोनों को कन्हैया लाल दर्जी की हत्या पर बन रही फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया है। अमित ने शुरूआत में सीमा के भारत आने का विरोध किया लेकिन अब उनकेे परिवार का माली हालत को देखते फिल्म में काम के बदले लाखों रुपये देने का प्रस्ताव दिया है।
सचिन और सीमा के परिजन काम पर नहीं जाने और घर के पास दिन निकलते ही लोगों का जमावड़ा लगने से परेशान हैं। हाल ही में किसान नेता के मुलाकात करने पर सचिन के पिता नेत्रपाल ने कहा था कि वह कमाएंगे नहीं तो परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। अब सचिन और सीमा के परिजन इस संबंध में गुहार लगाने के लिए गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने की योजना बना रहे हैं।
इधर, अमित जानी ने कहा है कि पाकिस्तान मे अंजू की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। लेकिन सचिन सीमा के परिवार को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। इसके चलते उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ए टेलर मर्डर मिस्ट्री मेें अभिनय का प्रस्ताव सचिन सीमा को दिया है। फिल्म नवंबर में रिलीज होनी है। अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में जानी फायरफॉक्स फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस बनाया है।