फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The relatives drove away the wanted criminal by indecency with the constable-soldier

दरोगा-सिपाही से अभद्रता कर परिजनों ने वांछित अपराधी को भगाया

Wed, 04 May 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The relatives drove away the wanted criminal by indecency with the constable-soldier
ग्रेटर नोएडा। जारचा के छौलस गांव में रविवार शाम को एक वांछित अपराधी को हिरासत में लेना पुलिस को भारी पड़ गया। पुलिस की हिरासत से युवक को परिजनों ने छुड़ाकर भगा दिया। वहीं, पुलिस के विरोध करने पर परिजनों ने दरोगा और सिपाही से अभद्रता कर दी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को दबाने के लिए किसी तरह की कोई रिपोर्ट परिजनों के खिलाफ दर्ज नहीं कराई है। साथ ही, ऐसी किसी घटना से ही पुलिस ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि 12 वर्ष पहले गांव में राजबीर वाल्मीकि और दानिश में किसी बात पर विवाद में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए थे। एक पक्ष ने एससी/एसटी और दूसरे ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में जारचा निवासी चांद वांछित था। रविवार को जारचा पुलिस को सूचना मिली थी कि चांद घर पर है। ऐसे में दारोगा व सिपाही उसे गिरफ्तार करने पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन परिवार की महिलाओं और पुरुषों ने दरोगा व सिपाही से अभद्रता कर आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। रात करीब साढ़े दस बजे बड़ी संख्या में पुलिस फिर आरोपी के घर पहुंची, लेकिन आरोपी और परिजन घर छोड़ चुके थे। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश के दौरान तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed