फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rat cut dead body nose in postmortem house

पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव की चूहों ने काटी नाक

Sat, 12 Oct 2019 04:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
rat cut dead body nose in postmortem house
डेमो - फोटो : डेमो

सेक्टर- 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखे एक युवती के शव की नाक चूहों ने काट दी। डीप फ्रीजर खराब होने की वजह से शव को बाहर ही रखा गया था। इस घटना से युवती के परिजन काफी आहत हैं। मामला संज्ञान में आते ही सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


छलेरा में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सेक्टर- 94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। यहां डीप फ्रीजर पिछले कई वर्षों से खराब पड़े हैं। ऐसे में शव को बाहर खुले में ही रख दिया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस के एक गार्ड ने युवती के परिजनों से बाहर खड़े निजी शव वाहन से कुछ देर के लिए डीप फ्रीजर किराये पर लेने के लिए कहा था, लेकिन परिजनों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


परिजन बनवारी लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस के कमरे का शीशा टूटा हुआ था। वहां से घुसे चूहे ने शव की नाक में काट लिया। हालांकि परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया गया। शव को घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी शव वाहन चालक उठा रहे फायदा

पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब होने का फायदा वहां खड़े होने वाले निजी शव वाहनों के चालक उठा रहे हैं। वह कुछ घंटों के लिए शव को अपने डीप फ्रीजर में रखने के पांच हजार रुपये लेते हैं। पोस्टमार्टम हाउस संचालक भी शव वाहनों के डीप फ्रीजर अंदर लाने की अनुमति दे देता है।

पहले भी हो चुकी हैं लापरवाही

पोस्टमार्टम की हालत बहुत खराब है। यहां के कमरे का गेट भी टूटा हुआ था। इस वजह से कुत्ते अंदर आ जाते थे। इस खबर को अमर उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गेट को ठीक कराया था।

केमिस्ट एसोसिएशन, अध्यक्ष, अनूप खन्ना ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शव बाहर रखे जाते थे, आसपास के क्षेत्र में बदबू फैलती थी। इसे देखते हुए एसोसिएशन ने डीप फ्रीजर डोनेट किया था। एक और डीप फ्रीजर डोनेट करना चाहा तो बताया गया कि जगह नहीं है। इसके अलावा रिक्शा भी दिया था, वह भी गायब हो चुका है।


सीएमओ डॉ. अनुुराग भार्गव ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि दोबारा ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed