{"_id":"6ae4b4287365d2053204543a","slug":"the-rain-drenched-the-questions-entangled-noida-news-c-23-1-lko1064-110678-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश ने भिगोया, सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश ने भिगोया, सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सावित्री बाई फूले इंटर कॉलेज से पीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। संवाद
- 32 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीईटी, गणित और करेंट अफेयर्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में शुक्रवार को 32 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 28,848 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 18,776 ही शामिल हुए। जबकि 10,072 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 14,424 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 9,149 उपस्थित रहे और 5,275 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 14,424 में से 9,627 ने परीक्षा दी, जबकि 4,797 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पिछली बार की तुलना में अपेक्षाकृत सरल बताया। हालांकि सामान्य अध्ययन के कुछ तथ्यात्मक सवालों ने उन्हें चौंकाया। करेंट अफेयर्स के प्रश्नों के जवाब देने में परेशानी हुई, जबकि गणित के सवाल हल करने में अधिक समय लगा। परीक्षा के दौरान हुई बारिश से केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों को भीगना पड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एक नवंबर को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कोट-
पिछली बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र कहीं अधिक सरल था। - कुंवर पाल, संभल
परीक्षा न तो बहुत कठिन थी और न ही बहुत आसान। - कपिल सिंह, संभल
अधिकतर सवाल निर्धारित सिलेबस से ही पूछे गए थे। - कुलदीप, अलीगढ़
गणित के कुछ सवालों ने हल करने में काफी समय लिया। - भूपेंद्र, संभल

![]()