{"_id":"68e2cd262323edf6f909923e","slug":"the-procession-was-jammed-due-to-the-overflowing-crowd-na-news-c-337-1-hld1039-126066-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शोभायात्रा में भीड़ उमड़ने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शोभायात्रा में भीड़ उमड़ने से लगा जाम
Mon, 06 Oct 2025 01:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगा जाम। संवाद
हल्द्वानी। शहर में रविवार को श्रीराम राज्याभिषेक की शोभायात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने पर जाम से लोग जूझते नजर आए। इस दौरान नैनीताल रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड, मुखानी आदि क्षेत्रों में वाहन रेंगते नजर आए।
पुलिस की ओर से रविवार को निकलने वाली शोभायात्रा के लिए अपराह्न तीन बजे से डायवर्जन लागू किया गया था। पर किन्हीं कारणों से शोभायात्रा शाम करीब पांच बजे बाद रामलीला मैदान से निकली। नैनीताल रोड पर एक ओर से शोभायात्रा और दूसरी ओर से ट्रैफिक चल रहा था। इस कारण नैनीताल रोड पर तिकोनिया, रोडवेज स्टेशन के पास शाम सात बजे तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। जाम के कारण पहाड़ से लौट रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रूट डायवर्जन के कारण अधिकतर लोग आंतरिक सड़कों से गुजरे। इसके चलते वहां वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालात रहे। देर शाम स्थिति सामान्य हो गई।
शोभायात्रा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह तैनात किया गया था।
दीपशिखा अग्रवाल, सीओ सिटी हल्द्वानी