फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The problem of waterlogging in plaster and basement is endangering lives.

Noida News: प्लास्टर और बेसमेंट में जलभराव की समस्या खतरे में डाल रही जान

Sat, 21 Feb 2026 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in plaster and basement is endangering lives.
सोसाइटीवासी बोले- अव्यवस्थाओं के चलते दूसरी जगह घर लेना पड़ रहा
विज्ञापन

फोटो ---

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के लोग इन दिनों सोसाइटी की बदहाली से परेशान हैं। यहां 15वीं मंजिल की बालकनी से गिरते बड़े-बड़े प्लास्टर के टुकड़े लोगों को चोटिल कर रहे हैं। वहीं पीने की पाइपलाइन लंबे समय से नहीं बदली गई, जिससे लीकेज समेत बेसमेंट में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

यहां के निवासियों ने बताया कि जर्जर हालत की वजह से कई लोगों ने अपना आशियाना भी बदल लिया। फ्लैट खरीदार राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि उनके फ्लैट में बने दो में से सिर्फ एक ही टॉयलेट में पानी आता है। इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं, जिसके चलते वह अब परिवार संग दूसरी जगह किराए पर रह रहे हैं।
विज्ञापन

फ्लैट खरीदार अमित गुप्ता ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण शुरू हुआ, लेकिन कभी पूरा नहीं हुआ। अनिल गोयल ने कहा कि अधिकारियों को पानी की पाइपलाइन बदलनी थी, लेकिन उन्होंने नहीं बदली। इसके चलते समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट की बालकनी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, इनसे गिरने वाला प्लास्टर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। केके माथुर
यहां अक्सर गंदा पानी आता है। पानी की लाइन भी पुरानी हो गई है। विजय धवन
यहां व्यस्थाओं के अभाव के चलते फ्लैट छोड़कर बाहर परिवार के साथ किराए पर रह रहा हूं। राकेश कुमार सक्सेना
अधूरी बनी सड़कें अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। जिम्मेदारों को सोसाइटी की सड़कों का पूरा निर्माण करना जरूरी है। राकेश अरोड़ा
छह साल से लगातार काम चल रहा है, लेकिन कई दिनों तक बीच में काम रोक दिया जाता है। जिम्मेदार लंबे समय तक काम को टालते रहते हैं। आदित्य वशिष्ठ, एओए अध्यक्ष, आम्रपाली प्लेटिनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article