फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The post of chairman of Dadri municipality is now unreserved instead of OBC

Noida News: ओबीसी की जगह अब अनारक्षित किया दादरी नगर पालिका का चेयरमैन पद

Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The post of chairman of Dadri municipality is now unreserved instead of OBC
दादरी नगरपालिका अध्यक्ष पद अब अनारक्षित
विज्ञापन


- जिले के सभी छह निकायों के चेयरमैन पदों के आरक्षण की सूची जारी
- दिसंबर, 2022 के आरक्षण को बदला, जेवर, जहांगीरपुर और रबूपुरा सीट भी अनारक्षित

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्घ नगर की एकमात्र नगरपालिका परिषद और पांच नगर पंचायतों के चेयरमैन पद पर आरक्षण नए सिरे से जारी किया है। दादरी नगर पालिका के चेयरमैन पद को अब अनारक्षित कर दिया गया है। जबकि दिसंबर में इसे अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। वहीं, नगर पंचायतों के चेयरमैन पदों के आरक्षण में भी बदलाव किया गया है। जेवर, जहांगीरपुर और रबूपुरा के पदों को भी अनारक्षित किया गया है। सरकार ने छह अप्रैल की शाम छह बजे तक आपत्तियां मांगी है। उसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

निकाय चुनाव में गौतमबुद्घ नगर की दादरी नगरपालिका परिषद की सीट अहम मानी जाती है। पिछले निकाय चुनाव में नगर पालिका के चेयरमैन का पद सामान्य श्रेणी में था। दिसंबर, 2022 में जारी आरक्षण में चेयरमैन पद को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण को खत्म कर दिया गया। सरकार ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका दादरी के चेयरमैन पद को अनारक्षित कर दिया है। वहीं, नगर पंचायत रबूपुरा, जहांगीरपुर और जेवर के चेयरमैन पद को भी अनारक्षित किया गया है। जबकि पुरानी व्यवस्था में रबूपुरा व जहांगीरपुर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थी। वहीं, जेवर नगर पंचायत का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया था।
विज्ञापन

उधर, दनकौर नगर पंचायत के चेयरमैन पद का आरक्षण अनुसूचित जाति से बदलकर अनुसूचित जाति महिला हो गया है। इसी तरह नगर पंचायत बिलासपुर के चेयरमैन पद का आरक्षण ओबीसी की जगह ओबीसी महिला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी हर सीट पर दावेदारी पेश कर सकती हैं महिलाएं

दिसंबर, 2022 में जारी आरक्षण में महिलाओं के पास हर सीट पर दावेदारी पेश करने का मौका था। छह में से तीन सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी, लेकिन इस बार केवल दो सीट बिलासपुर व दनकौर महिलाओं के लिए आरक्षित है। हालांकि महिलाओं प्रत्याशियों के लिए इस बार भी हर सीट पर चुनाव लड़ने का मौका होगा।


आरक्षण की सूची




निकाय दिसंबर, 2022 मार्च, 2023 आरक्षण (2017)

दादरी ओबीसी अनारक्षित सामान्य

बिलासपुर ओबीसी ओबीसी महिला सामान्य

जेवर ओबीसी महिला अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला

रबूपुरा महिला अनारक्षित सामान्य

जहांगीरपुर महिला अनारक्षित सामान्य

दनकौर अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति महिला सामान्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed