फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The plaster of the balcony fell

Noida News: महागुण मॉडर्न में गिरा छज्जे का प्लास्टर

Tue, 15 Jul 2025 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
The plaster of the balcony fell
नोएडा। महागुण मॉडर्न के लो राइज टावर मैनहट्टन के तीसरे फ्लोर से सोमवार शाम को छज्जे का प्लास्टर ग्राउंड फ्लोर के बरामदे में गिर पड़ा। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने यह फ्लैट पिछले वर्ष ही खरीदा था। उन्होंने यहां काम भी कराया। सोमवार शाम को तीसरे फ्लोर के छज्जे का प्लास्टर जोरदार आवाज के साथ उनके बरामदे में गिरा। वह उस समय घर से बाहर थे। घर वापसी के बाद देखा तो प्लास्टर के बड़े-बड़े टुकड़े गिरे हुए हैं जो कि 20 किलोग्राम या इससे अधिक के थे। इससे बरामदे का ग्रेनाइट टूट गया। पौधों को भी नुकसान पहुंचा। इनको तीन बड़े डस्टबीन में उठाया गया। घटना से एक घंटे पहले ही उनकी 72 वर्षीय मां यहां बैठी थीं। उनकी आठ वर्षीय बेटी यहीं खेलती रहती है। हादसे के बाद पूरा परिवार सहम गया है। उनका कहना है कि इस फ्लैट को खरीदने का मकसद गार्डन व्यू और बरामदा था। लेकिन इस तरह के हादसे के बाद इसका उपयोग होगा या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है। अगर भविष्य में किसी तरह का हादसा होता है कि वर्तमान एओए इसकी जिम्मेदार होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed