{"_id":"6822133785ef8bd6db08dfe4","slug":"the-picture-is-not-clear-yet-on-the-construction-of-sports-complex-noida-news-c-1-gnd1002-2936928-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण पर तस्वीर अभी साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण पर तस्वीर अभी साफ नहीं
विज्ञापन
-70 करोड़ रुपये लागत की है परियोजना, 26.65 एकड़ में बनाया जाना है कॉम्पलेक्स
-निर्माण को पीपीपी मॉडल या खुद से भुगतान पर मंथन कर रहा नोएडा प्राधिकरण
-1 साल पहले तैयार हो चुकी है डीपीआर, छह महीने से चल रहा विचार-विमर्श
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परियोजना के निर्माण की तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है। पिछले 6 महीने से इस परियोजना में निर्माण शुरू कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) या खुद से भुगतान कर निर्माण के विकल्प पर मंथन कर रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही विकल्प पर विचार किया जा रहा है। लेकिन अभी किसी विकल्प का चयन नहीं किया गया है। प्राधिकरण ने करीब 1 साल पहले परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाई थी।
इसके मुताबिक, यह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स 26.65 एकड़ में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। 12 जुलाई 2024 को हुई बैठक में बोर्ड से भी परियोजना की मंजूरी मिल गई थी। फिर टेंडर कराने से पहले समिति से परीक्षण करवाया जा रहा था। टेंडर के लिए आईआईटी का परीक्षण करवाया जाना बाकी था। इस बीच अधिकारियों ने यह फैसला लिया कि इस परियोजना में प्राधिकरण का पैसा न लगाकर पीपीपी मॉडल पर निजी क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया जाए। अधिकारियों का यह पक्ष यह था कि इससे परियोजना भी पूरी हो जाएगी और प्राधिकरण का पैसा भी नहीं लगेगा। पीपीपी मॉडल पर भी कुछ कंपनियों ने नोएडा प्राधिकरण से संपर्क किया था। प्रजेंटेशन भी दिया था। लेकिन इस मॉडल पर भी परियोजना निजी कंपनी को देने का फैसला नहीं हो पाया है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने बताया कि दोनों ही विकल्प पर विचार किया जा रहा है।