फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The person who was being searched by police of seven states was killed in Noida

Noida News: जिसे सात राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी, वह नोएडा में गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The person who was being searched by police of seven states was killed in Noida
नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गोवा, जयपुर, हरिद्वार, मनाली, मसूरी, गोवा, मुंबई समेत कई राज्यों में कर चुका है वारदात
विज्ञापन


नोएडा। फेज-3 पुलिस ने मुठभेड़ में ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसे सात राज्यों की पुलिस ढूंढ रही है। वह जिस शहर में जाता था, वहीं धोखाधड़ी और चोरी करता था। आरोपी शिव के खिलाफ 29 केस दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश से चोरी के गहने खरीदने वाले ज्वेलर्स फरीदाबाद की शिव कॉलोनी निवासी अनिल कुमार झा व सेक्टर-28 की राजेंद्र कॉलोनी निवासी अंकुर सोलंकी को भी पकड़ा है।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम सेक्टर-61 के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक से युवक आते दिखा। टीम ने जब उसे रुकने को कहा गया तो उसने गोली चलाई और भागने लगा। पीछा कर रही पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। आरोपी शिव, उर्फ शिव कुमार उर्फ लखविंदर बावरिया कुछ दिनों से नई दिल्ली के कृष्णा गंज में रह रहा था। वह मूलरूप से पंजाब के लुधियाना के हरि किरत नगर का निवासी है।
विज्ञापन

-------
फ्लाइट से अकेले जाता था वारदात करने
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि शिव ज्यादातर वारदात अकेले करता था। दिल्ली-एनसीआर में नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के अलावा गोवा, जयपुर, हरिद्वार, मनाली, मसूरी, गोवा, मुंबई समेत कई राज्यों में वारदात कर चुका है। इन शहरों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं वह दूसरे शहरों में वारदात करने फ्लाइट से जाता था। वहां पांच सितारा होटल में रात गुजारता था। सूट-बूट पहनकर पैदल ही रेकी करने के लिए निकलता था। इसलिए कोई संदेह भी नहीं करता था। वह गाजियाबाद में 2019 से वांटेड है। वहां के कोर्ट से यह भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, जून में आरोपी दो बार गोवा गया था। वहां कसीनो में जाकर बेटिंग भी की। यहां कसीनो में रहने के साथ उसने वारदात भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फरीदाबाद में बेचता था गहने

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चोरी और धोखाधड़ी से हासिल किए गहने फरीदाबाद के ज्वैलर्स को बेचता था, फिर फरीदाबाद में भी वारदात करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फरीदाबाद की शिव कॉलोनी निवासी अनिल कुमार झा, सेक्टर-28 स्थित राजेंद्र कॉलोनी निवासी अंकुर सोलंकी और अजय को गहने बेचता था। पुलिस अजय की तलाश कर रही है।
----

ऐसे करता था वारदात
आरोपी उन घरों में घुसता था, जिनमें सिर्फ बच्चे और बुजुर्ग होते हैं। उन्हें खुद को रिश्तेदार या जानकार बताता था और कहता था कि परिवार के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया है। कुछ ही देर में छापा पड़ने वाला है। इससे बचाने का डर दिखाकर गहने और अन्य कीमती सामान समेट कर फरार हो जाता था। इसके अलावा रेकी कर तालाबंद फ्लैट का लॉक तोड़कर चोरी करता था।

-------
10 लाख के गहने बरामद
पुलिस ने आरोपी से 10 लाख के गहने, बाइक, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामद जेवरात में पिछले दिनों मामूरा गांव, गढ़ी चौखंडी गांव और सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में हुई चोरी के भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed