फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The person who shot the inspector in Haridwar shot himself in police siege in Dehradun and died

Noida News: हरिद्वार में दरोगा को गोली मारने वाले ने देहरादून में पुलिस घेराबंदी में खुद को गोली मारी, मौत

Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The person who shot the inspector in Haridwar shot himself in police siege in Dehradun and died
Iरविवार दोपहर करीब एक बजे हरियाणा के सीआईए की छह सदस्यीय टीम ने दून पुलिस के साथ की घेराबंदी
विज्ञापन

I

Iसीआईए की टीम एक वर्ष से कर रही थी आरोपी की तलाशI
Iलक्ष्मण चौकी क्षेत्र की शिव कॉलोनी में अपनी मौसी के बेटे के घर पर रुका था शातिर
I

Iशनिवार को धरपकड़ के दौरान सीआईए टीम के उन निरीक्षक सुरेन्द्र को मारी थी गोलीI
Iहरिद्वार में हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मारने के आरोपी जींद निवासी सुनील कपूर ने देहरादून में खुद को पुलिस से घिरता देख सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुनील यहां लक्ष्मण चौक स्थित अपनी मौसेरे भाई के घर के घर छिपा था। उसका पीछा करती आ रही हरियाणा की क्राइम इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (सीआईए) और दून पुलिस ने उसे यहां घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए कहा। कमरे का ताला तोड़कर जैसे ही पुलिस अंदर दाखिल हुई उसने खुद को गोली मार ली। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके खिलाफ हरिद्वार और हरियाणा के जींद में आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुनील को हरियाणा के जींद जिले की पुलिस धोखाधड़ी के मामले में एक साल से तलाश कर रही थी। सुनील पर भिवानी एसपी को धमकी देने का भी आरोप है। जींद पुलिस को पता चला था कि वह देहरादून और हरिद्वार में वेश बदलकर रह रहा है। वह शनिवार को हरिद्वार में था तो हरियाणा पुलिस उसके पीछे वहां चली गई। उसने जैसे ही हरियाणा पुलिस को देखा तो वह उनमें से एक को पहचान गया और उसने दरोगा को गोली मार दी। घायल दरोगा का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। हरियाणा पुलिस हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर शनिवार से उसका पीछा कर रही थी।I
विज्ञापन

Iइसी बीच सूचना मिली कि वह देहरादून के लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र में अपनी मौसेरे भाई के घर छिपा है। जींद, देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने रविवार दोपहर करीब एक बजे सुनील के मौसेरे भाई के घर को चारों ओर से घेर लिया। आसपास के घरों की छतों पर भी पुलिस के सिपाही और अफसर खड़े हुए थे। पुलिस ने वहां सुनील को आत्मसमर्पण करने के लिए अनाउंस किया। देखा कि वह एक कमरे के अंदर है और बाहर से ताला लगा हुआ है। पुलिस लगातार उसे आत्मसमर्पण के लिए कह रही थी और दरवाजे की ओर बढ़ने लगी। पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि सुनील हाथ में पिस्तौल लिए खड़ा था। पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो उसने खुद को सिर में गोली मार ली। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और जरूरी नमूने एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शव को हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसुबह करीब पांच बजे अपनी मौसी के घर पहुंचा था आरोपीI
Iआरोपी की मौसी की बहू के मुताबिक आरोपी शनिवार को हरिद्वार में घटना को अंजाम देने के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे उनके घर पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने उसे उसी क्षेत्र में स्थित अपने दूसरे घर में एक कमरे में छिपा दिया था। बताया कि उन्होंने उसके पास से पिस्टल लेने की कोशिश की, लेकिन उसने पिस्टल देने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि अगर ज्यादा जबरदस्ती करोगे तो मैं खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद उन्होंने बाहर से कमरे में ताला लगाकर उसे वहीं छोड़ दिया था। घर के अन्य दो कमरों में किरायेदार भी रहते हैं।

I
Iआरोपी के पास से अतिरिक्त मैगजीन और कारतूस की थैली बरामद हुईI
Iसीआईए के अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से एक अतिरिक्त मैगजीन और कारतूस की एक अतिरिक्त थैली बरामद की गई है। इसमें करीब 15 कारतूस थे। अतिरिक्त मिली मैगजीन में 10 से 12 कारतूस होने की बात सामने आई है। ऐसे में आरोपी अपने बचाव के लिए किसी भी तरह की घटना को अंजाम दे सकता था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed