फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The parks of Dhani Kirarod and Dhani Afghan will be renovated.

Noida News: ढाणी किरारोद और ढाणी अफगान के पार्कों का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 29 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The parks of Dhani Kirarod and Dhani Afghan will be renovated.
फोटो 6ढाणी किरारोद में बदहाल हालात में पार्क।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। वार्ड-1 के ढाणी किरारोद और ढाणी अफगान में जल्द ही पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ढाणी किरारोद में 21.80 लाख और ढाणी अफगान में 26.82 लाख रुपये से पार्कों को बेहतर किया जाएगा। हुडा सेक्टर में लंबे समय से बदहाल कम्युनिटी सेंटर की भी 7.76 लाख रुपये से मरम्मत की जाएगी। इसके लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। कम्युनिटी सेंटर के मरम्मत के बाद नगर परिषद आरडब्ल्यूए को हैंडओवर कर देगा।
बता दें कि ढाणी किरारोद और ढाणी अफगाान में लाइट, कुर्सी, झूले आदि लगाए जाएंगे। ढाणी किरारोद में 2019 में पार्क बनाया गया था, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त था लेकिन बीते दो तीन साल से देखरेख के अभाव में कंटीले पौधे उग गए थे। पार्षद संजय कुमार ने बताया कि ढाणी किरारोद अफगान में पार्क बदहाल था। वहीं एक पार्क के निर्माण का कार्य लंबे समय से अधूरा था।
विज्ञापन



वर्जन:

कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत के लिए डीएमसी को ज्ञापन दिया गया था। अब मरम्मत करवाने के बाद नगर परिषद उन्हें सौंप देगा।-नरेश चौधरी, प्रधान आरडब्ल्यूए।

वर्जन:

ढाणी किरारोद और ढाणी अफगान में पहले से पार्क थे। इनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। पार्कों की रेलिंग, टूटी चहारदीवारी को ठीक किया जाएगा। अब दोनों पार्कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।-प्रवीण मलिक, एमई नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed