फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The pandal will be decorated in the style of the Mayapur temple

Noida News: मायापुर मंदिर की तर्ज पर सजेगा पंडाल

Mon, 05 Oct 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
The pandal will be decorated in the style of the Mayapur temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित खेल शक्ति पार्क में इस बार सर्वजनिन पूजा समिति 25वीं दुर्गा पूजा आयोजित करेगी। पूजा पंडाल का प्रवेश द्वार पश्चिम बंगाल के मायापुर चंद्रोदय मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल के भीतर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, वृंदावन और कुरुक्षेत्र से जुड़े प्रसंगों को कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल से आए करीब 50 कारीगर पारंपरिक होगला शिल्पकला से पंडाल को आकार दे रहे हैं। सजावट में मघ-श्याम रंगों की थीम रखी गई है।
सप्तमी से नवमी तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सप्तमी को अलीबाबा और चालीस चोर पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। अष्टमी को इंडियन आइडल की प्रथम रनर-अप देवस्मिता रॉय और इसके बाद मुंबई के पार्श्वगायक व मिमिक्री कलाकार सुदेश भोसले प्रस्तुति देंगे। नवमी को बंगाली बैंड दोहार, प्रदीप्त सेनगुप्ता और उनका वाद्ययंत्र दल कार्यक्रम पेश करेगा।
विज्ञापन

समिति की मीडिया प्रतिनिधि देबलिना रॉय ने बताया कि 25वीं वर्षगांठ के चलते पूजा परिसर की गली को रंग-बिरंगी अल्पना से सजाया जाएगा। परिसर में देशभर के खान-पान, कपड़े, आभूषण और क्रॉकरी के स्टॉल लगेंगे। बड़े डिजिटल पर्दे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समिति की 25 वर्षों की यात्रा भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed