{"_id":"68dd52e5ccfbefa9fe091f1d","slug":"the-pandal-looks-like-howrah-station-grnoida-news-c-1-gnd1002-3469623-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हावड़ा स्टेशन सा नजर आ रहा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हावड़ा स्टेशन सा नजर आ रहा पंडाल
विज्ञापन
सोनम प्रतिहस्त
नोएडा। जलवायु विहार सांस्कृतिक कल्याण समिति का पंडाल लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। समिति ने बताया कि इसे लगभग 45 दिन में 25 से 30 कारीगरों ने बनाया है। कारीगर पश्चिम बंगाल से आए थे। समिति ने बताया कि पंडाल की थीम हावड़ा स्टेशन चुनने का उद्देश्य अपनी पैतृक भूमि से जुड़े रहने का अहसास करना है। समिति ने कहा कि इस बार के थीम को सेरा कोलपोना बेस्ट थीम के अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड जागो दुर्गा संगठन की ओर से दिया गया है।
सहज पथ जैसी सजावट
सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी में बोंगा मोइत्री कल्चरल सोसायटी ट्रस्ट (बीएमसीएसटी) ने शरदकालीन सरोदिया दुर्गा पूजा का आयोजन। प्रवासी बंगाली निवासी तीन साल से लगातार आयोजन कर रहे हैं। इस वर्ष की पंडाल का थीम रवींद्रनाथ टैगोर की पुस्तक सहज पथ है। बीएमसीएसटी के सदस्य प्रशांतो भौमिक ने इस थीम में बंगाली वर्णमाला, कविताएं और सहज पथ की कहानियों को सजावट का हिस्सा रखा है। इस बार ट्रस्ट ने घरेलू सहायकों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए भी मंच खोलने की पहल की है। बच्चों ने सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।