फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The padyatra will begin on November 21.

Noida News: 21 नवंबर को शुरू होगी पदयात्रा

Sun, 05 Oct 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
The padyatra will begin on November 21.
दनकौर/ ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लंबित समस्याओं के समाधान करने की मांग को लेकर किसान एकता संघ के नेतृत्व में किसान अधिकार बचाओ पदयात्रा करेंगे। रविवार को किसान एकता संघ संगठन की दनकौर कार्यालय पर बलजीत नागर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसका संचालन उम्मेद त्यागी ने किया। बैठक में किसानों की समस्याओं के लिए यमुना प्राधिकरण के खिलाफ जेवर से किसान अधिकार बचाओ पदयात्रा को निकालने की योजना बनाई गई। प्रदेश महासचिव एडवोकेट सतीश कनारसी ने बताया कि 21 नवंबर को जेवर से किसान अधिकार बचाओ पदयात्रा शुरू होगी। पदयात्रा जेवर से चलकर गांवों से होते हुए रबूपुरा, दनकौर और यमुना प्राधिकरण के ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय पर 24 नवंबर को पहुंचेगी। पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में महापंचायत होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, मनीष नागर, कृष्ण बैसला, उमर प्रधान, आसिफ प्रधान, विक्रम नागर, वनीश प्रधान, जगत मैनेजर, मोहनपाल, ओमेंद्र खारी, सुमित भाटी, अरुण खटाना, मनोज भाटी, दुर्गेश शर्मा, गंगाराम, सलेक भाटी, अजीत एडवोकेट और पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed