फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The owls had attacked upon seeing a threat to the chicks.

Noida News: चूजों पर खतरा देख हमलावर हुए थे उल्लू

Mon, 14 Sep 2026 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
The owls had attacked upon seeing a threat to the chicks.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में उल्लू के जोड़े और उनके बच्चो को वन विभाग व
वन विभाग की टीम ने ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी से सात उल्लू को किया रेस्क्यू
विज्ञापन

उल्लू के जोड़े के 5 चूजे मिले, जो एक से डेढ़ माह के हैं, सभी को सूरजपुर वेटलैंड में छोडा गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वन विभाग की टीम ने सोमवार को ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी से उल्लू के जोड़े और उनके पांच चूजों को रेस्क्यू किया। जोड़े ने टावर-5 के शाफ्ट में आशियाना बनाया था। करीब एक से डेढ़ माह पहले मादा उल्लू ने चूजों को जन्म दिया था। इसके बाद चूजों की सुरक्षा को लेकर जोड़ा आक्रामक हो गया था। एक सप्ताह के अंदर सात निवासियों पर दोनों ने हमला कर दिया था। वन विभाग ने रेस्क्यू कर सभी उल्लू को सूरजपुर वेटलैंड में छोड़ दिया है।

उल्लुओं के हमले से डरे निवासियों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। विभाग दो दिनों से उल्लुओं पर नजर रख रहा था। रविवार रात विशेषज्ञ की मदद से वन विभाग ने उनके ठिकाने का पता लगा लिया। विभाग के अफसरों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 4 बजे विभाग की टीम सोसाइटी में पहुंची और एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

डेढ़ फीट में बनाया था घोंसला
जोड़े ने ग्राउंड फ्लोर पर शाफ्ट के अंदर डेढ़ फीट जगह में घोंसला बना रखा था। टीम ने शाफ्ट का एक हिस्सा गत्ते से बंद किया गया। उसके बाद नीचे से उल्लू के जोड़े और उनके चूजों का रेस्क्यू किया। अधिकारियों ने बताया कि चूजे उड़ सकते हैं, लेकिन अभी ज्यादा दूर तक नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जोड़े और चूजों के पकड़े जाने पर निवासियों ने राहत की सांस ली है। हमला करने वाली जगह पर रोशनी की व्यवस्था करनी पड़ी। साथ ही वे डर के मारे टोपी व स्कार्फ पहनकर घर से बाहर निकलने को विवश थे।


छेड़छाड़ की आशंका
वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि चूजों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस कारण ही उल्लू का जोड़ा आक्रामक हो गया था और हमला करने लगा। जोड़े को चूजों की सुरक्षा सता रही थी। हालांकि, निवासियों ने इससे इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed