फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The organization will go door to door to make people aware about Shrikalki.

Noida News: घर-घर जाकर लोगों को श्री कल्कि के प्रति जागरूक करेगा संगठन

Thu, 13 Nov 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The organization will go door to door to make people aware about Shrikalki.
संभल। श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) की बैठक में नगर और गांव में घर-घर जाकर भगवान श्री कल्कि के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि संगठन को अधिक मजबूती देकर सनातन धर्म और समाज की सेवा की जाती रहेगी। मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर में हुई बैठक में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन 33 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए सक्रिय है और भगवान श्री कल्कि की अलख घर-घर में जगाने के लिए प्रयासरत है। गगन वार्ष्णेय ने कहा कि संगठन द्वारा घर-घर जाकर श्री कल्कि भक्तों से संगठन से जुड़ने का आह्वान करेगा ताकि सभी के सहयोग से हमारा देश और समाज मजबूत हो सके। सुभाष त्यागी ने कहा कि प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर विश्व के श्री कल्कि भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है और इस आस्था के केंद्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान राजवीर सिंह, गोपाल शर्मा, संजय गुप्ता पोली आदि रहे। अध्यक्षता पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा व संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed