फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The organization expressed opposition to the prepaid smart meter scheme and privatization of the power sector.

Noida News: संगठन ने जताया प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्कीम बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध

Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The organization expressed opposition to the prepaid smart meter scheme and privatization of the power sector.
-फोटो 53 : सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते संगठन सदस्य। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। केंद्र व राज्य सरकार की प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्कीम व बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा ने रामकिशन तथा राजबीर सिंह की अगुवाई में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत लाइनपार रेलवे पार्क में बिजली उपभोक्ताओं की एक विचार-गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता राजकुमार सैनी ने की।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी में रामकिशन, राजबीर सिंह छिल्लर, लालजी, सतबीर सिंह, अतर सिंह, सतीश कुमार ने अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर तेज गति से चलते हैं, इनकी कीमत उपभोक्ताओं से किस्तों में वसूल की जाएगी। फोन की तरह पहले पैसे देने होंगे, कर्मचारियों की छंटनी होंगी और वे बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली प्राइवेट कंपनियों के हाथों में जाने से गरीब उपभोक्ताओं को मिलने वाली सभी क्रॉस सब्सिडियां खत्म हो जाएंगी और बिजली मुनाफा कमाने की चीज बन जाएगी। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा के राज्य सचिव मेहर सिंह बांगड़ ने कहा कि सरकार की स्मार्ट मीटर स्कीम, निजी कंपनियों की मांग पर उन के हित साधने के लिए ही लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सरकारी बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण की तैयारी में लिया गया पहला कदम है। बिजली उपभोक्ता मंच प्रदेश कमेटी सदस्य जयकरण मांडौठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 अक्टूबर 2025 को बिजली (संशोधन) बिल 2025 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है और उद्योगपतियों के संगठनों से सुझाव-टिप्पणियां मांगी गई हैं। यह जनविरोधी और कारपोरेट हितैषी फैसला है।

दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन के निलंबन के समय 9 दिसंबर 2021 को सरकार ने यह लिखित आश्वासन दिया था कि किसानों की आशंकाओं पर एसकेएम से चर्चा किए बिना किसी विधायी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर विद्या देवी, शीला देवी, धर्मपाल, सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, सतबीर, कुलदीप शर्मा, सत्यवान, रामनिवास, रमेश कुमार, प्रकाशचंद, सुरेशचंद, रोहित, नरेंद्र, अमरजीत, कमलजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed