फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The ongoing game of opening fake GST firms, more than 50 complaints

Noida News: फर्जी जीएसटी फर्म खोलने का चल रहा खेल, 50 से अधिक शिकायत

Mon, 24 Jul 2023 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
The ongoing game of opening fake GST firms, more than 50 complaints
संशोधित
विज्ञापन


फर्जी जीएसटी फर्म खोलने का चल रहा खेल, 50 से अधिक शिकायतें मिलीं

- 15 हजार करोड़ फ्रॉड के बाद कई पीड़ित आ रहे सामने, पुलिस की जांच जारी
सुशांत समदर्शी
नोएडा। कहीं आपके के नाम पर कोई फर्जी जीएसटी फर्म तो नहीं चल रही है। आप भी जीएसटी पोर्टल पर जाकर अपने पैन नंबर से इसकी जांच कर लें। दरअसल देश के कई हिस्सों में दूसरे के कागजात पर फर्जी जीएसटी फर्म खोलने का खेल चल रहा है। जब से नोएडा पुलिस ने 15 हजार करोड़ रुपये की जालसाजी का पर्दाफाश किया है तब से ऐसी 50 से अधिक ऐसी शिकायतें मिलीं हैं। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों के कई जालसाज गैंग फर्जी जीएसटी फर्म खोलकर जालसाजी में जुटे हैं। पिछले माह नोएडा पुलिस ने करीब चार हजार फर्जी जीएसटी फर्म चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसकी जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद नोएडा पुलिस को केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में फर्जी जीएसटी फर्म संचालित किए जाने की शिकायतें मिली हैं। इनमें ज्यादातर मामलों में पीड़ित को जीएसटी की तरफ से नोटिस आने पर जानकारी मिली है। जबकि कुछ ने जीएसटी पोर्टल पर एहतियातन जांच के दौरान फर्जीवाड़े का पता लगाया है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि जीएसटी प्रकरण की जांच चल रही है और लगातार आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। कुछ लोगों की शिकायतें भी मिली हैं। उनकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीएसटी पोर्टल पर करें जांच

आपके नाम या कागजात पर चल रहे फर्जी जीएसटी कंपनी की जांच के जीएसटी पोर्टल पर की जा सकती है। इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर पर पोर्टल के होमपोज पर जाकर सर्च टैक्स पेयर पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही सामने चार ऑप्शन दिखेंगे। इसमें सर्च बाई पैन पर जाकर क्लिक करें। पैन नंबर डालते ही आपको जानकारी मिल जाएगी।


15 हजार करोड़ के मामले में कई राज्यों में दबिश

15 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी फ्रॉड के मामले में नोएडा पुलिस की टीम कई राज्यों में दबिश दे रही है। बताया जाता है कि कुछ आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस की चार टीमें अभी अलग अलग राज्यों में हैं और जीएसटी विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है।




अपने कागजात व आईडी को रखें सुरक्षित

पुलिस का कहना है कि अपने कागजात व आईडी को सुरक्षित रखें। तभी इस तरह के फ्रॉड से आप बच सकते हैं। अपनी आईडी किसी को भी न दें और सोशल मीडिया पर भी अपनी आईडी नहीं शेयर करें। अगर आप स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं और फोटो प्रोफाइल में कोई कागजात या आईडी सेव है। ऐसे में अगर मोबाइल डिवाइस या एप आपसे फोटो, कान्टैक्ट नंबर आदि का परमिशन मांगे तो नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed