फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The number of members of the clubhouse chatroom was more than 400, girls were also involved.

क्लब हाउस के चैटरूम के सदस्यों की संख्या 400 से ज्यादा , लड़कियां भी थीं शामिल

Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The number of members of the clubhouse chatroom was more than 400, girls were also involved.
नई दिल्ली (पुरुषोत्तम वर्मा)। क्लब हाउस के चैटरूम में हर्ष और आकाश ने समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानित करने वाली बातें कहीं थी। इसके अलावा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातें भी कही गई थीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस यूनिट (आईएफएसओ) की जांच में यह बातें सामने आई हैं। क्लब हाउस में जून 2021 में चैटरूम बनाया गया था। इसके सदस्यों की संख्या 400 से 500 के बीच है। चैटरूम में लड़कियां भी शामिल थीं। अब आईएफएसओ हर्ष की तलाश में जुटी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है चैटरूम में हर्ष की आईडी किस नाम से बनी है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस तीन लोगों के आवाज के नमूने लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस राहुल कपूर, जोधपुर निवासी नौमान जब्बर और देहरादून के हर्षपाल के आवाज के नमूने लेगी। पुलिस ने एफएसएल से आवाज के नमूने लेने के लिए तारीख देने के लिए पत्र लिख दिया है। साथ ही मुंबई पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आकाश को पूछताछ के लिए दिल्ली लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आईएफएसओ के एक अधिकारी ने बताया कि चैटरूम में जब कोई लाइव होता है तो उसकी स्क्रीन एक्टिव हो जाती है। चैटरूम में जब अपमानजनक बातें कही गई थी उस समय राहुल कपूर, गोरखपुर का नाबालिग, केरल की युवती आंचल आनंद, आकाश, हर्ष, देहरादून का हर्षपाल समेत छह लोग चैटरूम में लाइव थे। पुलिस राहुल, गोरखपुर के नाबालिग, केरल की युवती आंचल आनंद और हर्षपाल से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अब हर्ष की तलाश का रही है। वहीं आकाश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चैटरूम में सबसे ज्यादा अपमानजनक बातें हर्ष ने कही थी। आकाश ने एक समुदाय विशेष की लड़कियों को हिंदू लड़कियों से सुंदर बताया था। पुलिस हर्ष का पता लगा रही है कि वह कहां का रहने वाला है और उसने चैटरूम में किस नाम से आईडी बना रखी थी।
विज्ञापन

नौमान जब्बर ने दी थी आकाश को अपनी आईडी
दिल्ली पुलिस की जांच में जोधपुर के नौमान जब्बर का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस पूछताछ में नौमान जब्बर ने बताया कि उसने अपने मोबाइल से चैटरूम में आईडी बनाकर आकाश को दी थी। दिल्ली पुलिस ने नौमान के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल नंबर उसके चाचा के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस सच्चाई का पता करने के लिए जब्बर के आवाज के नमूने लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जैमिन वैष्णव ने किया था ट्वीट
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार चैटरूम में समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानजनक बताने का वीडियो थाने, मुंबई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जैमिन वैष्णव ने ट्वीट किया था। दिल्ली पुलिस उससे तीन दिन पहले पूछताछ कर चुकी है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। जैमिन चैटरूम का सदस्य नहीं है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे विवादित वीडियो स्क्रैपी नामक आईडी चलानेवाले युवक ने दिया था। पुलिस अब स्क्रैपी की तलाश कर रही है। स्क्रैपी के पकड़ में आने के बाद ही पता लगेगा कि उसके पास विवादित वीडियो कहां से आया।

मुंबई और दिल्ली में हो रही है जांच
आईएफएसओ के अधिकारियों के अनुसार क्लब हाउस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के अलावा मुंबई पुलिस भी कर रही है। एक ही मामले की दो जगह जांच हो रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। आईएफएसओ के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी रूप से पक्के सबूत मिलने पर ही किसी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों आकाश, यश पाराशर और जैष्णव कक्क्ड़ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed