फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The number of infected under the age of 18 has crossed 100

18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 100 के पार

Tue, 19 Apr 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The number of infected under the age of 18 has crossed 100
नोएडा। जिले में कोविड के सक्रिय केस बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को सक्रिय केस संख्या 300 के पार पहुंच गई। वहीं पिछले 10 दिनों में 18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 101 हो गई है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोविड के 65 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 19 संक्रमितों की उम्र 18 वर्ष से कम है। इसके साथ ही जिले में अब तक आए कोविड मामलों की संख्या 99043 हो चुकी है। इनमें 98221 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में सक्रिय केसों की संख्या 332 है।
विज्ञापन

एक ओर जहां संक्रमण बढ़ रहा है वहीं जांच का दायरा सीमित होता जा रहा है। सोमवार को जारी रिपोर्ट अनुसार 24 घंटे में मात्र 470 जांचे हुई हैं। जबकि रविवार को 24 घंटे में 1080 जांच होने की जानकारी दी गई थी। जबकि पिछले दो वर्षों में जब भी कोविड केस बढ़े हैं जनपद मं रोजाना होने वाली जांच की संख्या 2 से 9 हजार के बीच रही है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग 800 से कम जांचों का लक्ष्य लेकर चल रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग इस बार रैंडम सैंपलिंग व जांच बढ़ाने से बच रहा है, वहीं लक्षण हल्के होने के कारण आम लोग भी जांच में खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं और कोई दिक्कत होने पर घर में ही दवा खाकर ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में व्यस्क टीकाकरण शत प्रतिशत है, वहीं 12 से 17 साल की आयु में टीकाकरण भी 50 प्रतिशत से अधिक है। जिसके चलते मरीजों में हल्के ही लक्षण रहना संभावित है। चिकित्सकों के अनुसार टीकाकरण के बाद संक्रमित होने की संभावनाएं सीमित रह जाती हैं और टीकाकरण के बाद संक्रमण होने पर भी इसका असर हल्का रहता है। सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा के अनुसार जांच सिर्फ लक्षण मिलने पर ही की जा रही हैं। इस मामले में आईसीएमआर की गाइडलाइन एवं सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed