{"_id":"68b04b3322ab081c2b011eab","slug":"the-nuances-of-failure-will-be-useful-on-the-path-to-success-archana-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73140-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"असफलता की बारीकियां सफलता के पथ पर आएंगी काम : अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असफलता की बारीकियां सफलता के पथ पर आएंगी काम : अर्चना
विज्ञापन
अपराजिता
ग्रेनो प्राधिकरण की ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने एस्टर पब्लिक स्कूल में दी छात्राओं को सीख
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीवन में कई बार हमें असफलता मिलती हैं लेकिन उनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। असफलता की बारीकियां ही सफलता के पथ पर काम आती हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को पीछे छोड़ती जा रही हैं। हमें सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। ये बातें ग्रेनो प्राधिकरण की ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि पढ़ाई करते समय केवल पढ़ाई पर ध्यान दें। कॉलेज और कोचिंग आते-जाते समय समूह में चलें। अकेले चलते समय सावधान रहें। छात्राओं ने पूछा कि यदि उन्हें सिविल परीक्षा की तैयारी करनी हो तो कितनी देर तक पढ़ना चाहिए? कौन-सी सावधानियां बरतनी चाहिए? पढ़ाई के साथ खेल कितना जरूरी है? यदि कोई परेशान कर रहा हो तो हमें क्या करना चाहिए? उन्होंने छात्राओं से कहा कि सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना होगा। उन्होंने सिविल परीक्षा की तैयारी की रणनीति बताई।
उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम देश की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इससे बचाव का केवल सावधान रहना ही बेहतर तरीका होगा। यदि कोई भी लिंक भेजे तो उसे खोलना नहीं है। जब हम कभी किसी आपात परिस्थिति में फंसते हैं तो हमारी हिम्मत हमें मुसीबत से निकालती है। किसी भी अनहोनी की आशंका में सबसे पहले सतर्क हों। उसके बाद अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा, उप प्रधानाचार्य जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।