{"_id":"68c58f9de3f3d2342b02a945","slug":"the-new-panel-will-strengthen-the-electricity-supply-in-871-houses-noida-news-c-340-1-del1004-104810-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 871 घरों में बिजली सप्लाई को मजबूत करेगा नया पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 871 घरों में बिजली सप्लाई को मजबूत करेगा नया पैनल
विज्ञापन
डीडीए ने 2.02 लाख की लागत से शुरू किया प्रोजेक्ट
19 सितंबर से शुरू होगा काम, 2 महीने में होगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लोकनायक पुरम, बक्करवाला में बने डीडीए के 871 घरों में क्यूबिक पैनल लगाकर बिजली सप्लाई को बेहतर करने की तैयारी चल रही है। इसके जरिये बीएसईएस की बिजली सप्लाई को अलग-अलग जगहों पर बांटा जाएगा। डीडीए की ओर से
दो बेडरूम वाले 647 घर और 224 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का टेंडर जारी किया गया है। यह प्रोजेक्ट पॉकेट-ई के लिए शुरू किया गया है जिसमें स्विच, ब्रेकर, मीटर और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। क्यूबिकल पैनल बोर्ड का उपयोग बिजली को सुरक्षित रूप से विभिन्न स्थानों या सर्किटों में वितरित करने के लिए किया जाएगा। यह बिजली की आपूर्ति को नियंत्रित व सुरक्षा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। करीब 2.02 लाख रुपये की लागत से 2 महीने में ये काम पूरा होगा। टेंडर की बोली 19 सितंबर को खुलेगी जिसके बाद काम शुरू किया जाएगा।