फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The new logo of the Delhi government has not been released.

Noida News: दिल्ली सरकार का नया लोगो नहीं हुआ जारी

Sat, 01 Nov 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
The new logo of the Delhi government has not been released.
बिहार चुनाव के कारण नहीं हो पाई कैबिनेट की बैठक
विज्ञापन

सभी मंत्रियों की मौजूदगी में ही लोगो होगा फाइनल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का बहुप्रतीक्षित आधिकारिक लोगो जारी करने का फैसला टल गया है। शनिवार को को लोगो जारी करने की तैयारी थी लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली कैबिनेट के अधिकांश मंत्री इस समय एनडीए के स्टार प्रचारक के रूप में बिहार में चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। ऐसे में कैबिनेट बैठक आयोजित करना संभव नहीं हो सका।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने नया लोगो तय करने के लिए एक विशेष समिति गठित की थी। समिति ने महीनों की मंथन प्रक्रिया के बाद चार लोगो डिजाइन को अंतिम रूप दिया था। इनमें से एक डिजाइन को दिल्ली सरकार की पहचान के रूप में चुना जाना है। लोगो के डिजाइनों में दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत, आधुनिकता और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रतीकात्मक समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि लोगो का चयन कोई साधारण प्रशासनिक निर्णय नहीं है बल्कि यह दिल्ली की ब्रांडिंग और दिल्लीवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि इतना महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में हो। सभी मंत्रियों की मौजूदगी में ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। बिहार चुनाव समाप्त होते ही कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद नई तारीख तय की जाएगी और लोगो जारी करने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। नया लोगो दिल्ली सरकार के सभी आधिकारिक दस्तावेज, योजनाओं और प्रचार सामग्री पर इस्तेमाल किया जाएगा। इधर, विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसमें यमुना नदी, लाल किला या मेट्रो जैसे प्रतीक शामिल हो सकते हैं जो राजधानी की ऐतिहासिक और आधुनिक पहचान को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed