{"_id":"6924a9dc7d2b7bd66309ea64","slug":"the-name-of-ayodhya-dham-will-be-inscribed-in-golden-letters-yogi-na-news-c-13-1-lko1045-1486681-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा अयोध्या धाम का नाम : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा अयोध्या धाम का नाम : योगी
विज्ञापन
83-रामलला का दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-सूचना
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या धाम का नाम एक बार फिर से इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। भगवान राम के जीवन मूल्यों से प्रेरित राम मंदिर के मुख्य शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया जाने वाला ध्वजारोहण नए युग की शुरुआत करेगा। यह समारोह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।
सीएम योगी मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के एक दिन पहले सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। यहां उन्होंने ध्वजारोहण समारोह के आयोजन के साथ पीएम मोदी के आगमन और उनके अभिनंदन के साथ सुरक्षा तैयारियों के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन भी किया।
मुख्यमंत्री अयोध्या आने के बाद सबसे पहले एयरपोर्ट पहुंचे और यहां का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना। यहां से साकेत कॉलेज में पीएम मोदी के लिए बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपैड से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमंतलला के श्रीचरणों में शीश झुकाया और आरती उतारी।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी से मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने ध्वजारोहण की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और अतिथि स्वागत के लिए प्रशासन की तैयारियों के बारे में जाना और निर्देश भी दिए।