Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Municipal Council's plans for waste disposal are failing, and the public is troubled by piles of garbage

Noida News: कचरे के लिए सिरे नहीं चढ़ रही नगर परिषद की योजनाएं, कचरे के ढेरों से आमजन परेशान

Thu, 23 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council's plans for waste disposal are failing, and the public is troubled by piles of garbage
हांसी। शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद की योजनाएं पिछले तीन महीनों से सिरे नहीं चढ़ रही हैं। घरों से कचरा उठान के लिए नगर परिषद ने 20 टिप्पर किराये पर लेने के लिए चौथी बार टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

पिछला टेंडर सिरे न चढ़ने से नगर परिषद ने फिर से टेंडर लगाया है। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का 15.40 करोड़ रुपये का टेंडर भी एक महीने से अनुमति नहीं मिली है। इसकी अनुमति मिलने व टेंडर प्रक्रिया शुरू होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

दो महीने पहले जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) नीरज कुमार ने हांसी का दौरा किया था। यहां की खराब सफाई व्यवस्था व खराब टिप्पर को देखते हुए उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कुछ समय के लिए टिप्पर किराये पर लेने के लिए कहा था। क्योंकि 15.40 करोड़ रुपये का टेंडर सिरे चढ़ने में समय लगेगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने इसके लिए करीब तीन बार टेंडर लगाया, लेकिन टेंडर सिरे नहीं चढ़ा। अब फिर से टेंडर लगाया गया है जिसमें करीब तीन महीने के लिए टिप्पर किराये पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टिप्पर के माध्यम से घरों से कचरा एकत्रित कर बीड फार्म स्थित डंपिंग स्टेशन में डाला जाएगा। नगर परिषद के पास पहले से मौजूद 27 टिप्पर में से दो टिप्पर जर्जर हैं। बचे हुए टिप्पर में आए दिन कोई न कोई समस्या होती रहती है जिसके चलते घरों से कचरा उठान का कार्य भी प्रभावित होता है। घरों से कचरा न उठने पर लोग मजबूरन सड़कों के किनारे कचरा फेंकते हैं।

पांच वर्ष के लिए होगा टेंडर
यह 15.40 करोड़ रुपये का सफाई टेंडर पांच वर्षों के लिए होगा। टेंडर के अनुसार शहर में 20,600 घरों से कचरा उठान करना होगा। इसमें फर्म को कचरा उठान के लिए 30 नए टिप्पर खरीदने होंगे। कचरा एकत्रित कर डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाना होगा। टिप्पर चलाने वाले कर्मचारी भी फर्म के होंगे। इसके अलावा घरों के बाहर व टिप्पर पर क्यूआर कोड भी लगेंगे। चालकों को घरों से कचरा टिप्पर में डालते ही घर के बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इससे अधिकारियों को पता लगेगा कि घरों से प्रतिदिन कचरे का उठान हो रहा है या नहीं।

-----


जो 20 टिप्पर किराए पर लेने हैं, उसके लिए फिर से टेंडर लगाया है। पहले भी कई बार टेंडर लगाए हैं, लेकिन टेंडर सिरे नहीं चढ़ा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर भी अभी सिरे नहीं चढ़ा है।- विक्की कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed