{"_id":"6a07330e0ae3b9ad910c8a8b","slug":"the-mobile-battery-of-the-youth-injured-in-the-accident-exploded-grnoida-news-c-1-noi1095-4285697-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हादसे में घायल युवक के मोबाइल की फटी बैटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हादसे में घायल युवक के मोबाइल की फटी बैटरी
विज्ञापन
फोटो है-- -
हादसे में घायल युवक के मोबाइल की फटी बैटरी
-उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था युवक, मची अफरातरफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के लिए पहुंचे युवक के मोबाइल फोन की बैटरी अचानक फट गई। हादसे के बाद इमरजेंसी कक्ष में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मी अचानक घबराकर बाहर निकल गए, हालांकि मरीजाें की संख्या उस समय कम थी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अब्बास नाम के युवक की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल होने पर अब्बास और उनके दोस्त को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान अब्बास के हाथ में मौजूद विवो कंपनी का मोबाइल अचानक फट गया। बैटरी फटते ही तेज धुआं निकलने लगा और इमरजेंसी कक्ष में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक और अन्य लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भी तुरंत पहुंच गए और सुरक्षा के मद्देनजर फोन की फटी बैटरी को बाहर फेंका गया। हादसे में फोन पूरी तरह जलकर काला पड़ गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया।