फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreants ran away with the woman's jewelery worth two lakhs

Noida News: महिला के दो लाख के गहने लेकर भागे बदमाश

Thu, 16 Jan 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away with the woman's jewelery worth two lakhs
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में बदमाश महिला के 2 लाख रुपये के गहने लेकर भाग गए। महिला ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


सुमन रस्तोगी पत्नी मुन्ना लाल रस्तोगी निवासी विक्रम एंक्लेव ने बताया वह शालीमार गार्डन स्थित दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल के पास से सब्जी लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में व्यक्ति आया और कहने लगा कि आंटी उसे बाहर रोड पर जाना है किस तरफ से जाऊं। सुमन उसे बाहर निकलने का रास्ता बता ही रही थी कि तभी एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने कहा कि उसे मथुरा जाना है लेकिन उसके पास रुपये नहीं है।
विज्ञापन

सुमन का कहना है कि उन्होंने अपने पास रुपये न होने की बात कही लेकिन इस दौरान बात करते हुए आरोपियों ने उसे मदहोश कर दिया और उन्हें रिक्शा में बिठाकर सीमापुरी ले गए। महिला का कहना है कि बदमाशों ने उनकी सोने की दो अंगूठी, कान के टॉप्स और चेन उतार लिए। इसके बाद महिला को होश आया और उसने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस काे शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed