फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreants entered the house and vandalized it, a case was registered.

Noida News: दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, केस दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 07 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house and vandalized it, a case was registered.
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के पूर्णागिरि नगर श्यामनाथ में रुपयों के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने घर घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी अनुपमा तिवारी के अनुसार वह और उनकी पुत्री रविवार को अपने घर पर मौजूद थीं। उनके पति नीरज तिवारी घर पर नहीं थे। पैसों के लेनदेन के चलते मछरेहटा के सिकंदपुर निवासी कपिल तिवारी सुबह करीब दस बजे पीड़िता के घर पर पहुंचे। आरोप है कि दबंगों ने असलहा और अन्य हथियार लेकर घर में घुसने के बाद जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही मौजूद परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इनमें से एक दबंग ने आग लगाने की नियत से रसोई सिलिंडर की गैस भी खोल दी। इसे रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने उनकी पुत्री से अभद्रता कर मारपीट भी की। इस बीच कपिल का एक अज्ञात साथी जेवर आदि लेकर भाग गया। पीड़िता ने यूपी 112 पर फोन किया तो मौके पर आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि रुपयों के लेनदेन के चलते विवाद होने की बात सामने आई है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed