फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The miscreant running away after robbing four people injured in the encounter

चार लोगों को लूटकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल

Tue, 14 Sep 2021 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
The miscreant running away after robbing four people injured in the encounter
नोएडा। चार लोगों से मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मयूर विहार, दिल्ली निवासी ऋषभ दलाल के रूप में हुई। पुलिस ने इसके पास से लूटे गए चार मोबाइल, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। आरोपी खोड़ा थाने का गैंगस्टर है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन स्नैचर्स अभियान के दौरान कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस दोपहर में सेक्टर-62 के पास चेकिंग कर रही थी। एक बाइक सवार को सीडैक के पास रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ऋषभ मूलरूप से कन्नौज के इंद्रगढ़ का रहने वाला है। आरोपी हर दिन घर से लूट करने के लिए निकलता था और कई वारदात अंजाम देता था। वह हर दिन बाइक बदलता था। आरोपी पहले दिल्ली व नोएडा में ई-रिक्शा चलाता था। इस कारण वह गलियों से वाकिफ था। लूट के बाद वह पुलिस से बचकर आसानी से निकल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करने पर पत्थर मारता था आरोपी
एडीसीपी ने बताया कि ऋषभ काफी कुख्यात है और अकेले ही लूटपाट करता है। अगर लूट के दौरान कोई भी शख्स पीछा या विरोध करता था तो उस पर पत्थर से वार कर देता था। मंगलवार को भी सेक्टर-58 में लूट करने के बाद जब पीड़ित ने विरोध किया तो ऋषभ ने छाती पर पत्थर मार दिया था। इसमें पीड़ित घायल हो गया था।

हरौला में पहली लूट और सेक्टर-62 में गिरफ्तार
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि ऋषभ मंगलवार को भी एक साथ कई लूट करने के लिए मयूर विहार स्थित घर से निकला था। सबसे पहले इसने हरौला में सुबह एक शख्स से मोबाइल लूटा। इसके आधे घंटे के बाद सेक्टर-54 खरगोश पार्क के पास लूटपाट की। फिर सेक्टर-56 में भी मोबाइल लूट लिया। सेक्टर-58 में मोबाइल लूटने के बाद पीड़ित को पत्थर मार दिया और सेक्टर-62 की तरफ लूट करने के लिए पहुंचा तो वहां पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed