फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The minimum salary in Greater Noida Authority is now Rs 21,634 per month.

Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अब न्यूनतम वेतन 21,634 रुपये मासिक

Mon, 20 Apr 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
The minimum salary in Greater Noida Authority is now Rs 21,634 per month.
- प्राधिकरण ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को जारी किया आदेश, नए वेतन आदेश के मुताबिक देनी होगी सैलरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रमिकों के आंदोलन के बीच शासन के न्यूनतम वेतन के लिए जारी नए आदेश को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी लागू कर दिया है। अकुशल श्रेणी में शामिल आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 21,634 रुपये मासिक मिलेगा। इसके अलावा कुशल वर्ग में भी मासिक वेतन बढ़ाए गए हैं।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के आदेश के मुताबिक एक अप्रैल 2026 से नया वेतन लागू होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को नियोक्ता द्वारा बराबर पीएफ अंश देना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ईएसआई में भी अंशधारिता तय की गई है। आदेश में कहा गया है कि अकुशल वर्ग में शामिल पत्र वाहक, माली, हेल्पर, सफाई कर्मचारी, सहायक पंप ऑपरेटर व अन्य को 21,634 रुपये मासिक देय होगा। हालांकि, पूर्व में भी यह वेतन तय था, लेकिन नए आदेश में अब पीएफ, ईएसआई को बेहतर किया गया है। प्रयोगशाला सहायक, सुपरवाइजर, डीजी सेट ऑपरेटर, वाहन चालक आदि को अब 24,513 की जगह 26,964 रुपये वेतन मिलेगा। ड्राफ्टमैन ग्रेड-2 को 24,513 की जगह अब 26,964 रुपये वेतन रहेगा। वैयक्तिक सहायक, लेखाकार ग्रेड-2, प्रोग्रामर ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-2 को 25,916 की जगह 28,508 रुपये वेतन दिया जाएगा। सैनेटरी इंस्पेक्टर, सहायक प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी, टेक्निकल सुपरवाइजर को 33,993 की जगह 35,693 रुपये, मैनेजमेंट ट्रेनी व प्रबंधक-2 को 35,566 की जगह 37,344 रुपये वेतन मासिक तय हुआ है। प्रबंधक नियोजन, सलाहकार, प्रबंधक-1 वैज्ञानिक, पर्यावरण अभियंता को 46,129 की जगह अब 48,436 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसीईओ का कहना है कि यह आदेश आउटसोर्सिंग एजेंसी के अलावा प्लेसमेंट, कंटिंजेंसी के जरिए कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा। अकुशल वर्ग में शामिल पत्र वाहक, माली, हेल्पर, सफाई कर्मचारी, सहायक पंप ऑपरेटर व अन्य के प्रकरण में वेतन वृद्धि पर अभी फैसला लिया जाना है। ग्रेनो प्राधिकरण कर्मचारी एसोसिएसन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना ने वेतन वृद्धि की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ट
श्रेणी / पदनाम
पूर्व वेतन नया वेतन
अकुशल वर्ग (पत्र वाहक, माली, हेल्पर, सफाई कर्मचारी, सहायक पंप ऑपरेटर आदि)
21,634
21,634 (समान)
प्रयोगशाला सहायक, सुपरवाइजर, डीजी सेट ऑपरेटर, वाहन चालक
24,513
26,964
ड्राफ्टमैन ग्रेड-2
24,513
26,964
वैयक्तिक सहायक, लेखाकार ग्रेड-2, प्रोग्रामर ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-2
25,916
28,508
सैनेटरी इंस्पेक्टर, सहायक प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी, टेक्निकल सुपरवाइजर
33,993
35,693
मैनेजमेंट ट्रेनी, प्रबंधक-2
35,566
37,344
प्रबंधक नियोजन, सलाहकार, प्रबंधक-1 वैज्ञानिक, पर्यावरण अभियंता
46,129
48436
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed