{"_id":"6213efe38e9a903be16481a4","slug":"the-milkman-in-the-car-had-taken-the-dog-to-cradle-noida-news-noi633503491","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालने के लिए डॉगी को ले गया था कार सवार दूधिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालने के लिए डॉगी को ले गया था कार सवार दूधिया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। 14 फरवरी को यूनिटेक हाइट्स सोसाइटी के सामने से फीमेल डॉगी को कार सवार दूधिया उठाकर ले गया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
डॉगी की मालकिन हिमसागर अपार्टमेंट निवासी सीमा सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी और सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम की भी घोषणा की। पुलिस ने सोमवार को डॉगी ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक कार सवार दूधिया पालने के लिए डॉगी को उठाकर ले गया था। सलेमपुर गुर्जर निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह दूध आपूर्ति कर लौट रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कुछ कुत्ते लड़ रहे हैं। वहीं एक डॉगी के गले में पट्टा नहीं था। वह उसे स्ट्रीट डॉग समझकर और पालने के लिए कार में ले गया।
पशु प्रेमी कावेरी राणा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर मामले की शिकायत की थी। उन्होंने कुत्ता उठाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई थी। वहीं पुलिस को दी शिकायत में सीमा सिंह ने कहा था कि रिंकू नाम की पालतू डॉगी को कुछ कार सवार जबरन उठाकर ले गए हैं। उन्होंने डॉगी की सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम दोने की घोषणा की। इनाम की घोषणा के पंफलेट भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए।
विज्ञापन
कार नंबर से डॉगी तक पहुंची पुलिस
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद कार नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया गया और डॉगी को ढूंढ निकाला। पुलिस ने डॉगी को सीमा सिंह व उसके परिजन को सौंप दिया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है।