फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The middlemen created a ruckus in the transport department, tore the files

परिवहन विभाग में बिचौलियों ने किया हंगामा, फाइलें फाड़ीं

Thu, 16 Sep 2021 03:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
The middlemen created a ruckus in the transport department, tore the files
नोएडा। परिवहन विभाग में कुछ बिचौलियों ने मंगलवार को हिंदू संगठन के नाम पर जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने कर्मचारियों को गालियां देते हुए फाइलें तक फाड़ दीं। पूरे प्रकरण की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके विरोध में बुधवार को परिवहन विभाग के कर्मचारी संगठन ने बैठक की और अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी। अधिकारियों ने परिवहन विभाग की ओर से सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बिचौलियों ने कई अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत की थी। शिकायतों पर संज्ञान लेकर शासन ने एक कर्मचारी का तबादला भी कर दिया था। इसके बाद बिचौलियों का मनोबल बढ़ गया और वह विभाग के कमरे में बैठकर अवैध रूप से काम करने लगे। साथ ही, कर्मचारियों पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगे। करीब 10 दिन से चंद बिचौलियों के दबाव से अधिकारी-कर्मचारी परेशान थे।
विज्ञापन

मंगलवार को कर्मचारियों ने आफिस में बैठाने व गलत काम कराने से इंकार कर दिया। इस पर बिचौलियों ने तथाकथित हिंदू संगठन के कुछ नेताओं को बुलाया था। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को गालियां देकर कई फाइलें फाड़ दीं। साथ ही, हाथ तोड़ने व देख लेने की धमकी दी। कुछ दलित कर्मचारियों को भी जातिसूचक शब्द कहने के साथ गालियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पैसे नहीं होता काम
कुछ लोगों ने मंगलवार को कोतवाली में परिवहन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि विभाग में कोई काम बिना पैसे के नहीं किया जाता है। इससे आए दिन लोगों से अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
दो नामजदों सहित सात पर केस
सेक्टर-33 स्थित आरटीओ कार्यालय में मारपीट और वीडियो वायरल होने के मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दो नामजद समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरटीओ विभाग की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर अनूप उपाध्याय और नीरज शुक्ला समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि आरटीओ दफ्तर में जाकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी और कर्मचारियों से अभद्रता व सरकारी दस्तावेज फाड़े थे। इस मामले में पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

कुछ लोगों ने हिंदू संगठन के नाम पर कार्यालय में आकर अभद्रता की है और सरकारी कार्य में बाधा पैदा की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ही कानूनी कार्रवाई करेगी। - एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed