Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The market was lit up with garlands and decorative lights.

Noida News: झालरों और सजावाटी लाइटों से दमक उठा बाजार

Tue, 14 Oct 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The market was lit up with garlands and decorative lights.
शहर में एक दुकान पर सजीं इलेक्ट्रॉनिक झालरें। संवाद - फोटो : samvad
दीपावली पर इस बार बाजार में मल्टी कलर ट्यूबलाइट झालरों की जबरदस्त बहार देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजार अलीगढ़ रोड, मुरसान गेट और आगरा रोड पर दुकानों में झालरों और सजावटी लाइटों से बाजार दमक उठा है। दुकानदारों ने बताया कि इस साल ग्राहक पारंपरिक पीली रोशनी से ज्यादा मल्टी कलर झालरों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन


थोक विक्रेता रवि गुप्ता ने बताया कि इस बार बाजार में 20 से अधिक डिजाइनों में झालरें उपलब्ध हैं। इनमें पाइप वाली एलईडी झालरों की मांग सबसे अधिक है। क्योंकि ये लंबी अवधि तक चलती हैं और बिजली की खपत भी कम करती हैं। इनकी कीमत 30 रुपये से 600 रुपये तक है। वहीं, रंग बदलने वाली म्यूजिक सिंक झालरों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बाजार में सजावट के लिए दीपक, कैंडल, दीवार लाइट और डिजाइनर इलेक्ट्रिक झालरें भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि शाम होते ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। बिक्री में पिछले साल की तुलना में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन



फिलहाल बिक्री शुरू हो गई है। इस साल काफी अलग डिजाइन की झालर लाए हैं। इसमें ट्यूबलाइट की झालर, नया प्रोडक्ट है।
- नीतेश अग्रवाल, बिजली झालरों के विक्रेता।



बाजार में रौनक है और शहरवासी घरों, दुकानों और मंदिरों को नई रोशनी से सजाने की तैयारियों में जुटे हैं। बिक्री काफी बेहतर होने की उम्मीद दिख रही है। -योगेश वर्मा, बिजली झालरों के विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed