{"_id":"690a4095b5fb64353d05ade2","slug":"the-mahul-nagar-panchayat-office-will-be-built-at-a-cost-of-224-crore-rupees-na-news-c-258-1-svns1005-140206-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 2.24 करोड़ से बनेगा माहुल नगर पंचायत का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 2.24 करोड़ से बनेगा माहुल नगर पंचायत का कार्यालय
विज्ञापन
अंबारी। आदर्श नगर पंचायत माहुल के भवन निर्माण के लिए माहुल नगर में जमीन ही नहीं मिली। बगल के टिकुरिया गांव में एक एकड़ जमीन नगर पंचायत कार्यालय के नाम आवंटित की गई है। 2.24 करोड़ से यहां कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
माहुल नगर पंचायत का गठन 2014 में हुआ था। पहली बार 2017 में नगर पंचायत का चुनाव हुआ था। बदरे आलम माहुल के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। दूसरी बार के चुनाव में लियाकत अली नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। माहुल नगर क्षेत्र में जमीन की तलाश की गई लेकिन नगर में कार्यालय के लिए कहीं जमीन नहीं मिली। इसके बाद पास के गांव टिकुरिया में जमीन मिली। एसडीएम फूलपुर के आदेश पर राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने नेतृत्व में जमीन की पैमाइश कराई गई। बताते चले कि नगर पंचायत कार्यालय अभी माहुल नगर के पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। कार्यालय का निर्माण 2.24 करोड़ रुपये में कराया जाना है।
आठ महीने पहले 1.11 करोड़ रुपये नगर पंचायत के खाते में पहुंच गया है। हालांकि नगर पंचायत के विस्तारीकरण के लिए भेजी गई पांच गांवों की सूची में टिकुरिया गांव का नाम भी शामिल है। माहुल नगर में जमीन न मिलने के कारण नगर पंचायत का गौशाला भी फूलपुर विकास खंड के खांजहापुर में कराया गया है। कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण भी केवलगढ़ पुल के पास नगर पंचायत से बाहर ही कराया गया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के लिए बगल के गांव टिकुरिया में जमीन का आवंटन हुआ है। जिसकी पैमाइश राजस्व विभाग ने की है। इसी महीने जमीन हैंडओवर हो जाएगी। कार्यालय का निर्माण 2.24 करोड़ रुपये में होना है। शासन से 1.11 करोड़ रुपया भेज दिया गया है। - अवधेश मिश्रा, ईओ नगर पंचायत माहुल।