फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The load of 33 overloaded power feeders will be divided into 66

Noida News: बिजली के 33 ओवरलोड फीडर का लोड बांटकर किए जाएंगे 66

Sat, 22 Nov 2025 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The load of 33 overloaded power feeders will be divided into 66
भाई कन्हैया साहिब चौक के पास बना पावर हाउस। संवाद
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली के अघोषित कट का सामना न करना पड़े, इसके लिए बिजली निगम ने अभी से कसरत शुरू कर दी है। इसके लिए बिजली निगम ने 33 ओवरलोड फीडरों का चयन किया है। लोड बंट जाने के बाद इन फीडरों की संख्या 66 हो जाएगी। इनमें जगाधरी डिवीजन के 21 व व्यासपुर डिवीजन के 12 फीडर शामिल हैं। फीडरों का लोड कम करने का काम शुरू हो चुका है। जगाधरी डिवीजन में सिटी जगाधरी सब डिवीजन में 11केवीए फीडर द्वारकापुरी मेन अर्बन, महलांवाली-एपी, मुसिंबल-एपी, काठवाला-एपी, रूलाखेड़ी-एपी, एडिशनल सेक्टर-16, सब अर्बन जगाधरी के बूड़िया मेन अर्बन, तेजली-एपी, फतेहगढ़ आरडीएस, कैत (बीबीपुर) एपी, ईएसआई एमयू मिक्स अर्बन, सब डिवीजन छछरौली में पीरूवाला-एपी, केसर नगर मेन अर्बन, दादूपुर-एपी, सब डिवीजन प्रतापनगर में चुहड़पुर आरडीएस, रामपुर एपी, कालेसर आरडीएस, प्रतापनगर आरडीएस, बालाजी गुरबानी, बेलगढ़, अराइयांवाला एपी फीडर शामिल है। व्यासपुर डिवीजन में 11केवीए मारवा एपी, व्यासपुर टाउन, मंगलौर एपी, बसातियांवाला, संखेड़ा, सब डिवीजन साढौरा में साढौरा अर्बन, कालाआम एपी, मिर्जापुर अजीजपुर एपी, मुलाना एपी, फाजलपुर, व्यासपुर एपी फीडर का लोड कम किया जाएगा। इसके लिए इनके साथ एक और अतिरिक्त फीडर लगाकर लोड काे आधा-आधा डिवाइड कर दिया जाएगा।
इससे फीडर के ओवरलोडिंग फ्री होंगे। कनेक्शन बढ़ते हैं, लोड बढ़ता है, तब फीडरों पर ओवरलोडिंग नहीं होगी। साथ ही ट्रांसफार्मर भी बदले जा रहे हैं। पहले जहां पर 63केवी का ट्रांसफर लगा है उसे 100केवी, 100 केवी को 200 केवी, 25केवी की जगह 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार जब एक फीडर पर उसकी क्षमता से अधिक लोड डाल दिया जाता है तो उससे ओवरलोडिंग की समस्या हो जाती है। गर्मी आते ही पंखे, कूलर, एसी चलने शुरू हो जाते हैं। इससे डिमांड डबल हो जाती है। बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे फीडरों पर लोड बढ़ जाता है। ऐसे में जब गर्मी में फीडर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ता है तो ट्रिपिंग, जंफर जलने व केबल ब्लास्ट होने के मामले बढ़ जाते हैं। इससे कई घंटे पावर कट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अत्यधिक लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर गर्म हो जाता है। इन्हें ठंडा करने के लिए निगम को अघोषित पावर कट लगाने पड़ते हैं। नियमानुसार 200 एंपियर से अधिक लोड होने पर फीडर का बाइफरकेशन जरूरी हो जाता है। गर्मियों में लोड भी बढ़कर 300 से 350 एंपियर तक पहुंच जाता है। संवाद

जगाधरी व व्यासपुर डिवीजन के 33 ओवरलाेड फीडरों का लोड कम करके इन्हें 66 किया जाएगा। लोड बंटने से गर्मी में कट नहीं लगेंगे। फीडर बदलने का काम अब इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि सर्दी में लोगों को बिजली की जरूरत कम होती है। नए फीडर की लाइन डालने के लिए ही उस एरिया की बिजली सप्लाई को बंद किया जाता है। लोगों से अपील है कि बिजली बंद होने पर निगम का सहयोग करें। -नरेंद्र कुमार, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed